Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

रॉयल चैलेंजर्स ने टॉस जीत बल्लेबाजी चुनी

Published

on

virat

Loading

पुणे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बुधवार को महाराष्ट्र क्रिकेट संघ अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में जारी आईपीएल-8 के इलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। रॉयल चैलेंजर्स ने टीम में एक बदलाव करते हुए अशोक डिंडा के स्थान पर श्रीनाथ अरविंद को शामिल किया है। अरविंद चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे थे। रॉयल्स ने भी एक बदलाव करते हुए अंकित शर्मा को बारिंदर सिंह शरण के स्थान पर शामिल किया है।

यहां हारने वाली टीम की जहां आईपीएल-8 से विदाई तय है, वहीं जीतने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए 22 मई को रांची में दूसरा क्वालीफायर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना होगा।

टीम :

राजस्थान रॉयल्स : शेन वाटसन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे, दीपक हुडा, जेम्स फॉल्कनर, करुण नायर, स्टुअर्ट बिन्नी, क्रिस मोरिस, धवल कुलकर्णी, अंकित शर्मा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, क्रिस गेल, मंदीप सिंह, दिनेश कार्तिक, सरफराज खान, डेविड वीज, मिशेल स्टार्क, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, श्रीनाथ अरविंद।

नेशनल

FIR दर्ज होने के बाद फरार हुआ केजरीवाल का पीए विभव कुमार, पुलिस लगा रही लोकेशन का पता

Published

on

Loading

नई दिल्ली। स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम एक्शन में आ गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह एफआईआर महिलाओं के खिलाफ हिंसा के अपराध से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दर्ज की गई। मालीवाल की ओर से कई पन्नों की शिकायत दर्ज कराने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस इस मारपीट के मुख्य आरोपी विभव कुमार को तलाश रही है। हालांकि उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। खबर है कि वो दिल्ली छोड़कर किसी अन्य राज्य में छुपा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त स्वाति के साथ मारपीट हुई उस वक्त अरविंद केजरीवाल भी घर के अंदर ही मौजूद थे। इसलिए दिल्ली पुलिस उनसे भी पूछताछ कर सकती है। दिल्ली पुलिस की टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर जा सकती है। दिल्ली पुलिस घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों और स्टाफ के बयान दर्ज करेगी। दिल्ली पुलिस सीसीटीवी की भी जांच करेगी जो सीएम आवास के अंदर लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस विभव के घर पहुंची थी लेकिन वो घर पर नहीं था इसलिए टीम वापस लौट गई। विभव कहां हो सकता है पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। आज महाराष्ट्र में इंडी गठबंधन रैली है, पुलिस को शक है कि कहीं विभव महाराष्ट्र तो नहीं चला गया। पुलिस की करीब 10 टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है, जिसमें चार टीम विभव का लोकेशन पता लगा रही है। वह अमृतसर में भी हो सकता है।

इससे पहले स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस ने मालीवाल का बयान दर्ज किया था। दिल्ली पुलिस की दो सदस्यीय टीम ने मालीवाल के आवास पर उनका बयान दर्ज किया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई घटना के बारे में पुलिस को बताया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) पी एस कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम चार घंटे से अधिक समय तक मालीवाल के आवास पर रही।

Continue Reading

Trending