Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IPL

IPL 2023 में बदल सकती है रियान पराग की भूमिका, कोच ने दिए संकेत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। IPL 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले युवा खिलाड़ी रियान पराग इस बार कुछ खास नहीं कर पाए। रियान पराग अपने खेल से कमाल करने में भले ही असफल रहे पर, अपनी हरकतों के लिए जरूर चर्चा में रहे।

RCB के खिलाफ मैच में हर्षल पटेल से लड़ाई हो या फिर कैच को लेकर थर्ड अंपायर के फैसले पर उनका रिऐक्शन, इन सब बातों के लिए उन्हें फैन्स ने जमकर ट्रोल किया।

इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स के सीनियर खिलाड़ी आर अश्विन को घूरना और युवा क्रिकेटर देवदत्त पडीक्कल पर चिल्लाने जैसी अनचाही बातों के लिए भी वह खूब चर्चा में रहे।

अब रियान पराग को लेकर राजस्थान रॉयल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट और हेड कोच कुमार संगकारा ने संकेत दिए हैं कि अगले सीजन में रियान की भूमिका टीम के लिए कुछ बदली जा सकती है।

फाइनल में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मिली हार के बाद संगकारा ने कहा, मुझे लगता है कि रियान पराग में काफी क्षमता है, और मुझे लगता है कि हम उन्हें बैटिंग ऑर्डर में ऊपर भेजने के बारे में सोच सकते हैं।

संगकारा ने कहा अगले सीजन से पहले हम इस पर काम करने के बारे में सोच सकते हैं। मैं कोशिश करूंगा कि उसे मिडिल ऑर्डर में ऊपर भेजकर उसके लिए तैयार करूं, ना कि सिर्फ डेथ ओवरों में हिटिंग के लिए उसका इस्तेमाल हो।

रियान पराग ने आईपीएल 2022 में कुल 17 मैच खेले और इस दौरान 16.64 के औसत और 138.63 के स्ट्राइक रेट से महज 183 रन बनाए। रियान के बल्ले से इस सीजन में महज एक पचासा निकला। आईपीएल 2008 के बाद यह पहला मौका था जब राजस्थान रॉयल्स फाइनल तक पहुंचा।

IPL

मिचेल स्टार्क पर हुई पैसों की छप्पर फाड़ बारिश, बने IPL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर

Published

on

Mitchell Starc Price in IPL 2024

Loading

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास (IPL) के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 करोड़ 75 लाख रुपये में मिचेल स्टार्क को अपने खेमे में शामिल कर लिया। आईपीएल 2024 ऑक्शन में जब मिचेल का नाम आया तो सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस ने बोली की शुरुआत की।

दोनों के पर्स में 11 करोड़ रुपये बचे हुए थे। इसके बाद 10 करोड़ पर दिल्ली कैपिटल्स ने मिचेल को खरीदने से हाथ पीछे कर लिए। फिर ऑक्शन में नई एंट्री हुई केकेआर की।

10.25 करोड़ रुपये की केकेआर ने मिचेल पर पहली बोली लगाई। केकेआर (KKR) की एंट्री देख मुंबई इंडियंस ने भी अपने आप को किनारे कर लिया। फिर गुजरात टाइटंस की एंट्री हुई और केकेआर के साथ उनकी जोरदार जंग देखने को मिली। ये जंग बढ़ती गई और अंत में केकेआर ने बाजी मारते हुए मिचेल को 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीद लिया।

बता दें कि मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) को आईपीएल 2014 ऑक्शन में आरसीबी ने 8,88,00 डॉलर में खरीदा था। साल 2014 और साल 2015 में आरसीबी के लिए मिचेल खेले थे। इसके बाद आईपीएल 2016 में आईपीएल सीजन में चोट लगने के चलते वह खेल नहीं पाए और फिर आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

इसके बाद से मिचेल ने आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया। मिचेल ने आईपीएल से आगे हमेशा देश को चुना। साल 2018 में केकेआर ने 1.8 मिलियन डॉलर में मिचेल को खरीदा था, लेकिन स्टार्क ने आईपीएल खेलने से मना कर दिया था। साल 2019 आईपीएल में चोट के कारण मिचेल ने आईपीएल छोड़ दिया था। मिचेल के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 27 मैच खेलते हुए 34 विकेट लिए हैं।

मिचेल स्टार्क बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर

बता दें कि आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर के मामले में मिचेल स्टार्क ने पैट कमिंस को पीछे छोड़ दिया। पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपने खेमे में शामिल किया।

Continue Reading

Trending