Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IPL

IPL 2022: रियान पराग ने बनाया यह रिकॉर्ड, रोहित और जडेजा को छोड़ा पीछे

Published

on

Loading

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी रियान पराग ने आईपीएल 2022 में गेंद और बल्ले से तो कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए लेकिन, फील्डिंग में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।

पराग ने लीग के इस सीजन में फील्डिंग में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दरअसल, पराग आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा जैसे दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

जडेजा ने साल 2015 और 2021 में सीएसके के लिए खेलते हुए 13 कैच पकड़े थे जबकि रोहित ने भी साल 2012 में 13 कैच मुंबई इंडियन्स की ओर से खेलते हुए इतने ही पकड़े थे।

रियान पराग के इस सीजन में अब तक 15 कैच हो चुके हैं। पराग ने शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मोईन अली और नारायण जगदीशन के कैच लपके।

रियान पराग के राजस्थान रॉयल्स के लिए एक सीजन में सर्वाधिक कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सीजन का 15वां कैच लेते ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

उसने पहले यह रिकॉर्ड संजू सैमसन के था, जिन्होंने आईपीएल के किसी एक सीजन में 2013 में सबसे ज्यादा 13 कैच पकड़े थे। वहीं, अजिंक्य रहाणे ने 2012 में राजस्थान के लिए 11 कैच लपके थे।

IPL के एक सीजन में सर्वाधिक कैच लेने वाले दूसरे खिलाड़ी

रियान पराग आईपीएल के किसी एक सीजन में सर्वाधिक कैच लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे आगे अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ही हैं, जिनके नाम आईपीएल के किसी एक सीजन में सर्वाधिक कैच लेने का रिकॉर्ड है।

डिविलियर्स ने 2019 में 19 कैच पकड़े थे। पराग अब 15 कैच के साथ इस मामले में दूसरे नंबर पर है। वहीं, किरोन पोलार्ड 15 कैच के साथ तीसरे, डेविड मिलर और डवैन ब्रावो 14-14 के साथ चौथे और पांचवें नंबर पर है।

रियान पराग ने आईपीएल 2022 में 14 मैचों में 2 बार नाबाद रहते हुए 17.11 के औसत और 148.08 के स्ट्राइक रेट से 154 रन बनाए। उन्होंने हाल में बैंगलोर के खिलाफ 56 रनों की नाबाद और मैच जिताऊ पारी खेली थी।

पराग को राजस्थान ने इस बार नीलामी में 3.80 करोड़ रुपये में खरीदा था। इससे पहले, भी वो राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे।

 

IPL

मिचेल स्टार्क पर हुई पैसों की छप्पर फाड़ बारिश, बने IPL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर

Published

on

Mitchell Starc Price in IPL 2024

Loading

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास (IPL) के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 करोड़ 75 लाख रुपये में मिचेल स्टार्क को अपने खेमे में शामिल कर लिया। आईपीएल 2024 ऑक्शन में जब मिचेल का नाम आया तो सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस ने बोली की शुरुआत की।

दोनों के पर्स में 11 करोड़ रुपये बचे हुए थे। इसके बाद 10 करोड़ पर दिल्ली कैपिटल्स ने मिचेल को खरीदने से हाथ पीछे कर लिए। फिर ऑक्शन में नई एंट्री हुई केकेआर की।

10.25 करोड़ रुपये की केकेआर ने मिचेल पर पहली बोली लगाई। केकेआर (KKR) की एंट्री देख मुंबई इंडियंस ने भी अपने आप को किनारे कर लिया। फिर गुजरात टाइटंस की एंट्री हुई और केकेआर के साथ उनकी जोरदार जंग देखने को मिली। ये जंग बढ़ती गई और अंत में केकेआर ने बाजी मारते हुए मिचेल को 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीद लिया।

बता दें कि मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) को आईपीएल 2014 ऑक्शन में आरसीबी ने 8,88,00 डॉलर में खरीदा था। साल 2014 और साल 2015 में आरसीबी के लिए मिचेल खेले थे। इसके बाद आईपीएल 2016 में आईपीएल सीजन में चोट लगने के चलते वह खेल नहीं पाए और फिर आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

इसके बाद से मिचेल ने आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया। मिचेल ने आईपीएल से आगे हमेशा देश को चुना। साल 2018 में केकेआर ने 1.8 मिलियन डॉलर में मिचेल को खरीदा था, लेकिन स्टार्क ने आईपीएल खेलने से मना कर दिया था। साल 2019 आईपीएल में चोट के कारण मिचेल ने आईपीएल छोड़ दिया था। मिचेल के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 27 मैच खेलते हुए 34 विकेट लिए हैं।

मिचेल स्टार्क बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर

बता दें कि आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर के मामले में मिचेल स्टार्क ने पैट कमिंस को पीछे छोड़ दिया। पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपने खेमे में शामिल किया।

Continue Reading

Trending