Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

चेजबल मास्टर्स चेस: भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंद ने विश्व चैंपियन कार्लसन को हराया

Published

on

Loading

नई दिल्ली। ऑनलाइन रैपिड चेस टूर्नामेंट चेजबल मास्टर्स 2022 में भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंद रमेशप्रभु ने विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन पर जीत दर्ज की है। चेजबल मास्टर्स के पांचवें दौर में नार्वे के कार्लसन ने बड़ी गलती की और इसका फायदा उठाते हुए प्रज्ञानानंद ने उन्हें पटखनी दे दी।

इस जीत के साथ ही ऑनलाइन रैपिड चेस टूर्नामेंट में प्रज्ञानानंद के नॉक आउट में पहुंचने की उम्मीदें बनी हुई हैं। तीन महीने में यह दूसरा मौका है, जब प्रज्ञानानंद ने कार्लसन को मात दी है।

इससे पहले फरवरी के महीने में उन्होंने एयरथिंग्स मास्टर्स में विश्व चैंपियन कार्लसन को हराया था। यह उनकी कार्लसन पर पहली जीत थी। 150 हजार अमेरिकी डॉलर (1.16 करोड़ रुपये) की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट के पांचवें दौर में प्रज्ञानानंद और कार्लसन के बीच भिड़ंत हुई।

यह मैच ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा था, लेकिन 40वें मूव में कार्लसन ने बड़ी गलती की। उन्होंने अपने काले घोड़े को गलत जगह रख दिया। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने उन्हें वापसी का मौका नहीं दिया और कार्लसन को हार का सामना करना पड़ा। कार्लसन की गलती के चलते मैच जीतने के बाद प्रज्ञानानंद ने कहा कि वो इस तरीके से मैच नहीं जीतना चाहते हैं।

दूसरे नंबर पर हैं कार्लसन

चेजबल मास्टर्स टूर्नामेंट का दूसरा दिन खत्म होने के बाद कार्लसन दूसरे स्थान पर हैं। चीन के वी यी इस टूर्नामेंट में पहले स्थान पर हैं। वहीं, प्रज्ञानानंद के पास 12 प्वाइंट्स हैं। दुनिया के सबसे छोटे ग्रांडमास्टर अभिमन्यू मिश्रा भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा हैं, जिसमें 16 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

एयरथिंग्स मास्टर्स में पहली बार प्रज्ञानानंद से हारे थे कार्लसन

एयरथिंग्स मास्टर्स के आठवें राउंड में भारत के आर प्रज्ञानानंदा ने बड़ा उलटफेर करते हुए विश्व चैंपियन कार्लसन को हराया था। वो इस टूर्नामेंट के सबसे छोटे खिलाड़ी थे। कार्लसन ने भारतीय ग्रैंडमास्टर के सामने कई गलतियां की थी और अंत में मैच भी हार गए थे।

इससे पहले ये दोनों खिलाड़ी तीन बार भिड़ चुके थे और तीनों बार कार्लसन जीते थे, लेकिन चौथे मैच में भारतीय खिलाड़ी ने जीत हासिल की थी। इसके बाद अप्रैल में हुए ओसलो इ स्पोर्ट्स कप में कार्लसन ने प्रज्ञानानंद को 3-0 से हराकर पिछली हार का बदला लिया था। अब प्रज्ञानानंद ने फिर जीत हासिल की है।

Continue Reading

खेल-कूद

ऋषभ पंत पर लगा बैन, अगले मैच में नहीं आएंगे नजर, जानें वजह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर एक मैच का बैन लग गया है। ऐसे में अब पंत अब अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे। पंत पर ये बैन स्लो ओवर रेट के चलते लगा है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात मई को दिल्ली कैपिटल्स की 20 रन की जीत के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए पंत पर 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मैच के आखिरी ओवर में तय समय से 10 मिनट पीछे थी।

आईपीएल से जारी बयान के मुताबिक, “दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर सात मई 2024 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धीमी ओवर गति के कारण आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है।’”

दिल्ली की टीम को इससे पहले सत्र की शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स (31 मार्च) और कोलकाता नाइट राइडर्स (तीन अप्रैल) के खिलाफ धीमी ओवर का दोषी पाया गया था। आईपीएल के बयान के मुताबिक,‘‘न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का मौजूदा सत्र का तीसरा अपराध है, इसलिए ऋषभ पंत पर 30 लाख रुपये के जुर्माना लगाया गया है और एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया।’’ इस मामले में दिल्ली की टीम के अन्य खिलाड़ियों को पर भी इस मामले में जुर्माना लगाया गया है।

Continue Reading

Trending