Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IPL

आरसीबी के लिए 7000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने विराट कोहली

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आरसीबी के पूर्व कप्तान व भारत के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने आइपीएल में आरसीबी के लिए 7000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

आईपीएल 2022 के 67वें लीग मैच में अपनी टीम को गुजरात के खिलाफ कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए अपनी टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई। उन्होंने इस सीजन का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। 54 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्के व 8 चौकों की मदद से उन्होंने  73 रन की पारी खेली। इस दौरान कोहली ने कुछ बेहद खास रिकार्ड्स अपने नाम किए।

आरसीबी के लिए कोहली ने पूरे किए 7000 रन

विराट कोहली आरसीबी के लिए 7000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने। इसमें से उन्होंने आइपीएल में ही इस टीम के लिए 221 मैचों में 6592 रन बनाए हैं जबकि चैंपियंस लीग के उन्होंने 15 मैचों में कुल 424 रन बनाए थे। इस तरह टीम के लिए विराट कोहली अब तक कुल 7,016 रन बना चुके हैं।

आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाप तीन बल्लेबाज

7016 – विराट कोहली

4522 – एबी डिविलियर्स

3420 – क्रिस गेल

चेज करते हुए 3000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज

विराट कोहली ने गुजरात के खिलाफ 73 रन की पारी खेलते हुए न सिर्फ टीम को जीत दिलाई बल्कि आइपीएल में चेज करते हुए 3000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने।

कोहली ने तोड़ा डेविड वार्नर का रिकार्ड

विराट कोहली ने आइपीएल में 23वीं बार 70 से ज्यादा रन की पारी खेली और डेविड वार्नर को पीछे छोड़ दिया। वार्नर ने आइपीएल में अब तक 22 बार ऐसा किया था। आइपीएल में 70 से अधिक की पारी सबसे ज्यादा बार खेलने के मामले में क्रिस गेल नंबर एक पर हैं, उन्होंने 26 बार ऐसा किया है।

IPL

मिचेल स्टार्क पर हुई पैसों की छप्पर फाड़ बारिश, बने IPL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर

Published

on

Mitchell Starc Price in IPL 2024

Loading

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास (IPL) के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 करोड़ 75 लाख रुपये में मिचेल स्टार्क को अपने खेमे में शामिल कर लिया। आईपीएल 2024 ऑक्शन में जब मिचेल का नाम आया तो सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस ने बोली की शुरुआत की।

दोनों के पर्स में 11 करोड़ रुपये बचे हुए थे। इसके बाद 10 करोड़ पर दिल्ली कैपिटल्स ने मिचेल को खरीदने से हाथ पीछे कर लिए। फिर ऑक्शन में नई एंट्री हुई केकेआर की।

10.25 करोड़ रुपये की केकेआर ने मिचेल पर पहली बोली लगाई। केकेआर (KKR) की एंट्री देख मुंबई इंडियंस ने भी अपने आप को किनारे कर लिया। फिर गुजरात टाइटंस की एंट्री हुई और केकेआर के साथ उनकी जोरदार जंग देखने को मिली। ये जंग बढ़ती गई और अंत में केकेआर ने बाजी मारते हुए मिचेल को 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीद लिया।

बता दें कि मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) को आईपीएल 2014 ऑक्शन में आरसीबी ने 8,88,00 डॉलर में खरीदा था। साल 2014 और साल 2015 में आरसीबी के लिए मिचेल खेले थे। इसके बाद आईपीएल 2016 में आईपीएल सीजन में चोट लगने के चलते वह खेल नहीं पाए और फिर आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

इसके बाद से मिचेल ने आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया। मिचेल ने आईपीएल से आगे हमेशा देश को चुना। साल 2018 में केकेआर ने 1.8 मिलियन डॉलर में मिचेल को खरीदा था, लेकिन स्टार्क ने आईपीएल खेलने से मना कर दिया था। साल 2019 आईपीएल में चोट के कारण मिचेल ने आईपीएल छोड़ दिया था। मिचेल के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 27 मैच खेलते हुए 34 विकेट लिए हैं।

मिचेल स्टार्क बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर

बता दें कि आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर के मामले में मिचेल स्टार्क ने पैट कमिंस को पीछे छोड़ दिया। पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपने खेमे में शामिल किया।

Continue Reading

Trending