Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

रामपुर में मनचलों का दुस्‍साहस, छेड़छाड़ का वीडियो किया वायरल

Published

on

रामपुर, दुस्सांहस, छेड़छाड़, वीडियो, वायरल

Loading

रामपुर। यूपी की योगी सरकार ने सरेराह लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और कमेंट करने वालों के खिलाफ एंटी रोमियो स्क्वॉड बनाया है। कुछ दिन अभियान का असर रहा, लेकिन अब भी कुछ ऐसे मनचले हैं जो बेखौफ होकर लड़कियों के साथ बदतमीजी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

रामपुर, दुस्सांहस, छेड़छाड़, वीडियो, वायरल
यहां तक कि अपनी इस शर्मनाक और घिनौनी हरकत का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने में भी इनमें कोई डर नहीं हैं। छेड़छाड़ का ऐसा ही लाइव वीडियो रामपुर में भी वायरल हुआ है। वीडियो देखकर किसी का भी सिर शर्म से झुक जाएगा। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है

रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र में कुछ मनचलों ने गांव से अपने मित्र के साथ जा रही युवतियों से सरेराह छेड़छाड़ कर मर्यादा की सारी हदें ही पार कर डालीं। इतना ही नहीं इन बेखौफ मनचलों ने युवतियों के साथ छेड़छाड़ का वीडियो भी बना कर वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी मनचलों पर कार्रवाई शुरू की। खास बात ये है कि पुलिस ने पीड़ित के शिकायत करने का भी इंतजार नहीं किया और वीडियो का संज्ञान लेते हुए खुद पुलिस ने ही वादी बनकर मामला दर्ज कर लिया। वीडियो के आधार पर मनचलों की पहचान कर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में खाप पंचायत का फरमान, शादी नहीं होने देंगे इन दोनों की

 

 

 

 

 

 

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending