Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी में तेज धूप से गर्मी में बढ़ोतरी

Published

on

Garmi, summer

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में बुधवार को मौसम साफ रहा और तेज धूप रही। प्रदेश में अब गर्मी का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने राजधानी सहित कई इलाकों के तापमान में वृद्धि होने की संभावना जताई है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, बुधवार को दिन में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और तेज धूप रहेगी। पश्चिमी उप्र के कई जिलों के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने का अनुमान है। बुंदेलखंड में भी तापमान में बढ़ने से गर्मी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

लखनऊ के अलावा बुधवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 18.5 डिग्री, कानपुर का 16 डिग्री, झांसी का 17.7 डिग्री और गोरखपुर का 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: विधायक हजारीलाल दांगी के पोते ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, LLB की कर रहा था पढ़ाई

Published

on

Loading

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के पोते विजय दांगी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को उसके पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार उसका अपने दोस्त से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है।

मृतक का नाम विजय बताया जा रहा है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि ‘मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं घरवालों को परेशान ना करें’, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक विजय की उम्र 19 साल बताई जा रही है।

मृतक विजय इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। सुसाइड के पीछे दोस्ती का कारण सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक शव को सोमवार रात को ही पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद विजय का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यहां विधायक के रिश्तेदार भी पहुंच चुके हैं। विजय के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है, उन्हे समझ ही नहीं आ रहा उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। विजय ने अपने सुसाइड नोट में घर वालों से माफी मांगी है। विजय का एक बड़ा भाई और है जो एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।

Continue Reading

Trending