Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उत्तर प्रदेश में 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार के तूफान में 15 लोगों की मौत, सात घायल

Published

on

Loading

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार देर रात चली तेज आंधी व तूफान में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि सात घायल हो गए। राज्य सरकार की जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी के चलते 15 लोगों की जान चली गई। मुरादाबाद में सात, मेरठ में दो, मुजफ्फरनगर में दो, अमरोहा में एक और संभल में तीन लोगों की मौत हुई है।

गौरतलब है कि दिनभर भीषण गर्मी और उमस के बाद शुक्रवार रात अचानक मौसम बदल गया। इस दौरान लगभग 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली धूलभरी आंधी चली। इस वजह से कई जगह पेड़, होर्डिग और बैनर गिरने से यातायात प्रभावित हुआ जबकि कई इलाकों में बिजली गुल हो गई।

मुरादाबाद में तेज आंधी-पानी से 3 बच्चों सहित 6 लोग मरे

मुरादाबाद जनपद में शुक्रवार रात नौ बजे आई तेज आंधी और बारिश में तीन बच्चों सहित 6 लोगों की मौत हो गई और अन्य कई लोग घायल हो गए। जिला प्रशासन ने घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार रात आई तेज आंधी और बारिश से पूरे जिले में हाहाकार की स्थिति बनी रही। जहां-तहां लोग खुद को बचाते दिखे। कई जगह बीच सड़क पर पेड़ गिर गए। जाम के हालात पैदा हुए। कई जगह पेड़ खड़ी कार पर गिर पड़े। हाईवे पर लंबा जाम लग गया। वहीं करीब एक घंटे तक चली तेज बारिश से पूरा शहर ब्लैकआउट रहा। इस आंधी-बारिश में जिला प्रशासन ने जनपद में कुल 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के मुताबिक, तेज आंधी और बारिश में जिले के जमालपुर मुंडा नगला काठ निवासी साबिर (27 वर्ष), फतेहाबाद बिलारी निवासी नन्हे (26 वर्ष), जैतपुर पट्टी निवासी नजाकत की बेटी अदीबा (10 वर्ष), महलकपुर माफी निवासी फुरकान (25 वर्ष), पीतल बस्ती निवासी लाल (8 वर्ष) और ग्राम भैंसिया निवासी पूरन के बेटे सोनू (12 वर्ष) की दीवार के नीचे दब जाने से मौत हो गई।

शनिवार सुबह से बदली छाई, गर्मी व उमस से राहत

लखनऊ व उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में शनिवार सुबह से ही बदली छाई हुई है, जिससे गर्मी व उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उप्र के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की उम्मीद है। चक्रवाती स्थिति का निर्माण होने की वजह से अगले 24 घंटों तक मौसम सुहावना बना रहेगा।

उन्होंने बताया कि शनिवार को दिन में धूप निकलेगी, लेकिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा, शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 23.2 डिग्री, कानपुर का 19 डिग्री, इलाहाबाद का 21.1 डिग्री और झांसी का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  (इनपुट आईएएनएस)

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending