Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

गोपालदास नीरज को राष्ट्र कवि प्रदीप सम्मान

Published

on

Gopaldas neeraj, pradeep-prize

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सुप्रसिद्ध गीतकार और कवि गोपालदास नीरज को राष्ट्र कवि प्रदीप सम्मान से नवाजा गया है। राज्य के संस्कृति राज्य मंत्री सुरेन्द्र पटवा ने नीरज को दो लाख रुपये की सम्मान राशि, सम्मान पट्टिका और शॉल-श्रीफल से अलंकृत किया। इस पुरस्कार की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार ने की है।

पहला कवि प्रदीप सम्मान गोपालदास नीरज को देने क फैसला राज्य सरकार के निर्णायक मंडल ने किया। स्थानीय शहीद भवन में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में नीरज ने अपनी चुनिंदा काव्य रचनाएं और गीत सुनाकर श्रोताओं को अभिभूत कर दिया। संस्कृति मंत्री पटवा ने कहा कि मध्य प्रदेश के बडनगर निवासी प्रदीप की स्मृति में शुरू किया गया यह सम्मान नीरज को प्रदान कर राज्य सरकार स्वयं को सम्मानित महसूस कर रही है। गीतकार प्रदीप ने राष्ट्रभक्ति गीतों के माध्यम से जन-जागरण का कार्य किया था।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव (संस्कृति) मनोज श्रीवास्तव ने गीतकार नीरज की छह दशक से अधिक लम्बी साहित्य साधना को महत्वपूर्ण बताते हुए उनका विस्तृत परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में लखनऊ से आमंत्रित कवि सर्वेश अस्थाना और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं कवि पवन जैन ने भी काव्य रचनाएं सुनाईं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending