Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इस जगह पड़ रही है इतनी भीषण गर्मी, लोग बोनट पर ही पका रहे हैं खाना!

Published

on

Loading

इस समय हर इंसान गर्मी से परेशान है। गर्मी का कहर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। हाल में ऐसी ही कुछ फोटोज़ वायरल हो रही हैं जो लोगों को काफी पसंद आ रही है। ये फोटोज़ चीन से वायरल हो रही हैं। वहां इतनी गर्मी पड़ रही है कि लोग कार के बोनट में मछली पका रहे हैं।

जी हां, आप शायद यकीन ना करें लेकिन यह सच है। चीन में गर्मी का कहर कुछ ऐसा है ही यहां एक महिला ने कार के बोनट पर मछली ही बना डाली है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चीन में गर्मी किस कदर है।

दरअसल, चीन का यह मामला कुछ ऐसा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक चाईनीज अखबार ‘पीपुल्स डेली’ ने इससे जुडी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें एक महिला कार के बोनट पर मछली पका रही है।

ट्वीट में लिखा है कि चीन के पूर्वी बिंझाउ में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस हो गया है। तापमान इतना अधिक है कि एक महिला ने तो यहां कार के बोनट पर मछली भी पका ली है।

फोटो में आप देख सकते हैं कि महिला ने कार के बोनट पर सात से आठ मछली रखीं हैं और उसके बाद उसने ठीक वैसे ही उसको पकाना शुरू कर दिया जैसे की हम अपने घर में फ्राइंग पेन में बनाते समय करते हैं। उसने मछली को उलट पलट करना शुरू कर दिया।

उसके बाद आप देख सकते हैं की महिला ने मछली को चॉपस्टिक से पकड़ रखा है जिसमे ऐसा लग रहा है कि मछली पक चुकी है। हालांकि ऐसा मामला पहली बार सामने नहीं आया है इससे पहले भी एक शख्स ने ओडिशा के तीलगढ़ में रोड पर अंडा पकाया था। उस समय ओडिशा का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस था।

अन्तर्राष्ट्रीय

भारत में अवसरों की भरमार, पीएम मोदी के नेतृत्व में 10 सालों में देश ने अच्छी प्रगति की : वॉरेन बफे

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन और सीईओ वॉरेन बफे भारत की निवेश की संभावनाओं को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने रविवार को कंपनी की सालाना बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारत में अवसरों की भरमार हैं। उन्होंने कहा कि भारत अब 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। बीते दस सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने सभी आर्थिक मानदंडों में अच्छी प्रगति की है। अब लगभग 3.7 ट्रिलियन डॉलर (अनुमान वित्त वर्ष 2023-24) की जीडीपी के साथ भारत आर्थिक रूप से पांचवां सबसे बड़ा देश है। एक दशक पहले देश 1.9 ट्रिलियन डॉलर (मौजूदा बाजार मूल्य) की जीडीपी के साथ भारत 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। वित्त मंत्रालय के अनुसार, इस 10 साल की यात्रा में कई रिफॉर्म हुए जिसने देश को आर्थिक रूप से आगे बढ़ाया है।

रविवार को अपनी कंपनी की वार्षिक बैठक में वॉरेन बफेट ने कहा, भारत में नई संभावनाओं का पता लगाएं। यहां ऐसे क्षेत्र हो सकते हैं जिनको सर्च नहीं किया गया है या यहां मौजूद अवसरों पर ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा, मुझे यकीन है कि भारत में बहुत सारे अवसर हैं। सवाल यह है कि क्या हमें उनके बारे में जानकारी है, जिसमें हम भाग लेना चाहेंगे। बफेट देश में संभावित प्रवेश की तलाश में हैं। भारत की जीडीपी ग्रोथ एक नए शिखर पर पहुंचने के लिए तैयार है। विनिर्माण और ऑटोमोबाइल जैसे सेक्टरों ने फिर से सुधार देखना शुरू कर दिया है और जीएसटी कलेक्शन नई ऊंचाई हासिल कर रहा है।

आरबीआई के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, भारत की जीडीपी ग्रोथ महामारी से पहले 2020 के दौरान दर्ज की गई 7 प्रतिशत से ऊपर बढ़ने के संकेत हैं। आईएमएफ के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, 2004 में भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी 635 डॉलर थी। 2024 में देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी बढ़कर 2,850 डॉलर हो गई है, जो इसके समकक्ष देशों के लिए 6,770 डॉलर का 42 प्रतिशत है। इस महीने की शुरुआत में जारी एचएसबीसी सर्वे के अनुसार, मजबूत मांग के कारण भारत का विनिर्माण सेक्टर अप्रैल में मजबूत गति से बढ़ा। इसके अलावा विश्व चुनौतियों के बावजूद, एक लाख से अधिक स्टार्टअप और 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न के साथ देश ग्लोबल स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम बना हुआ है।

Continue Reading

Trending