Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

खुशखबरीः इस तीरीख को मिल जाएगी गर्मी से राहत, होगी झमाझम बारिश!

Published

on

गर्मी

Loading

लखनऊ। इस साल पड़ रही भीषण गर्मी से हर आदमी बेहाल है। पिछले साल के मुकाबले गर्मी का यह सीजन लोगों को ज्यादा परेशान कर रहा है। आलम तो यह है कि सुबह 10 बजे के बाद बाहर निकलने से पहले लोगों को कई बार सोचना पड़ रहा है। लेकिन अब लोगों को जल्द ही इस गर्मी से निजात मिलने वाली है।

गर्मी

खबर है कि यूपी में 29-30 जून तक मानसून दस्तक दे देगा। आपको बता दें कि प्रदेश में इस समय तापमान 40 से 45 डिग्री तापमान रह रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 10 दिन से बंगाल की खाड़ी में ठहरे मानसून को आगे बढ़ाने वाले कारक सक्रिय हुए हैं। अगले 48-72 घंटों के भीतर पूर्वी यूपी के कई इलाकों में प्री-मानसूनी बारिश हो सकती है।

गर्मी

वहीं, लखनऊ में 40 से 43 डिग्री के बीच पारे से तपा रहे गर्मी ने रविवार को भी शहरियों को हवा के गर्म थपेड़ों संग झुलसाया। दिन भर गर्मी के तेवरों में बेहाल रहने के बाद शाम से पहले राजधानी में शुरू हुई बादलों की आवाजाही ने शहरियों को तपन भरी गर्मी से मामूली राहत दी।

रुक-रुक कर चले लगभग 20 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार के अंधड़ों ने तपन कम की तो रात को झोंको ने सुकून दिलाया। शाम का बदले मौसम के चलते दिन भर घरों कूलर-एसी के सामने दुबके रहने वाले पार्कों, सड़कों पर भी दिखे।

दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक 42.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक 29.8 डिग्री दर्ज हुआ।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending