अन्तर्राष्ट्रीय
बगदाद में आत्मघाती हमला, 36 मरे
बगदाद | इराक की राजधानी बगदाद में हुए दो आत्मघाती हमलों में शनिवार को कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई, जबकि 94 घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पहचान जाहिर न करने की शर्त पर एक पुलिस सूत्र ने कहा कि बगदाद के मध्य में स्थित शहर अल-अरबी में एक बेहद व्यस्त बाजार में एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा दिया। इस हमले में कम से कम छह लोग मारे गए, जबकि 28 अन्य घायल हो गए।
सूत्र के मुताबिक, दूसरा हमला शनिवार तड़के हुआ, जब एक आत्मघाती हमलावर ने बगदाद के दक्षिणपूर्व हिस्से में स्थित न्यू बगदाद जिला स्थित एक चर्चित रेस्तरां में खुद को उड़ा दिया। इस हमले में 30 लोग मारे गए, जबकि 66 घायल हो गए। हालांकि, किसी भी संगठन ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने देश में हुए इस तरह के आत्मघाती हमलों के अधिकांश मामलों की जिम्मेदारी ली है।
यह हमला उसी दिन सामने आया है, जब इराक की सरकार ने पिछले कई सालों से इराक की राजधानी में रात को लगने वाले कर्फ्यू को हटाने का फैसला किया। सुरक्षा में ढील देने का सरकार का यह फैसला अबादी के प्रधानमंत्री नियुक्त होने के छह महीनों के बाद इराक की राजधानी में सुरक्षा में सुधार के संकेत की ओर इशारा करते हैं।इराक हाल के वर्षो में हिंसा और आतंकवादी हमलों की चपेट में रहा है। वर्ष 2014 में कम से कम 12,282 नागरिकों की मौत हो गई और 23,126 अन्य घायल हो चुके हैं। देश में 2006-07 से शुरू हुई हिंसा के बाद से अबतक का यह सबसे घातक वर्ष रहा है।
अन्तर्राष्ट्रीय
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।
यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।
हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात
-
प्रादेशिक24 hours ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस