Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

फिल्म निर्देशक संजीव जायसवाल को मिला मार्वलस पर्सनालिटीज ऑफ द ईयर अवॉर्ड

Published

on

Loading

लखनऊ। इन दिनों बॉलीवुड में यूपी के लोगों का डंका बज रहा है। इसी फेहरिस्त में एक नाम लखनऊ के संजीव जायसवाल का भी है। संजीव ने 2005 में फरेब फि‍ल्म से प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद 2007 में फि‍ल्मै अनवर का निर्माण किया।

2012 में आई फि‍ल्म शूद्र का उन्होंने लेखक और निर्देशन किया। उनकी अगली फि‍ल्म प्रणाम अगले साल रिलीज होने वाली है। शनिवार को यूपी के गवर्नर राम नाइक ने संजीव जायसवाल को मार्वलस पर्सनालिटीज ऑफ द ईयर सम्मान से नवाजा।

 

इस मौके पर फिल्म डायरेक्टर संजीव जायसवाल ने कहा,’ मुझे अपने प्रदेश से एक अलग लगाव है। मैंने कई फिल्में यही शूट की। इस बार भी मेरी फिल्म ‘प्रणाम’ यही की पृष्ठभूमि पर है, जो मार्च में रिलीज होगी। अपने यहां पर सम्मान पाना सबको अच्छा लगता है। मेरी  तमन्ना है कि मैं प्रदेश के लोगों के लिए कुछ काम कर सकूं। अभी मेरे दो प्रोजेक्ट चल रहे हैं। वह भी प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित होंगे।‘

कार्यक्रम मीडिया प्लानर नाम की संस्था ने इंदिरा गांधी प्रतिष्‍ठान में आयोजित किया था, जिसमें कैबिनेट मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, मंत्री बृजेश पाठक, मार्वलस बुक के मुख्य संपादक डॉ. शशिकांत तिवारी, आयोजक अमित सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संजीव जायसवाल के साथ अभिनेता राजीव खंडेलवाल समेत कई दिग्गज हस्तियों को सम्‍मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में पद्मभूषण डॉ. विन्देश्वर पाठक, मार्वलस रिकार्ड्स बुक ऑफ इंडिया के मुख्य सम्पादक डॉ. शशिकान्त तिवारी, सचिव अमित सिंह, फ़िल्म निर्माता नितिन मिश्रा और अनुराग बत्रा भी
मौजूद रहे।

 

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending