Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोहरे के कारण देरी से चल रही 107 रेलगाड़ियां

Published

on

Loading

कोहरे के कारण 107 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं

नई दिल्ली | उत्तर भारत के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह घने कोहरे की वजह से 107 रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जबकि चार को रद्द कर दिया गया। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, “घने कोहरे की वजह से 107 रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।”

अधिकारी ने बताया कि 12281 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस निर्धारित समय से 24 घंटे की देरी से चल रही है, 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 18 घंटे देरी से चल रही है, 12033 कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 16 घंटे और 12401 मगध एक्सप्रेस 24 घंटे की देरी की चल रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, रेलवे ने शुक्रवार को 32 रेलगाड़ियों के समय में बदलाव किया है।

वहीं, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विमानों का परिचालन करने वाले दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली से किसी भी उड़ान सेवा को रद्द नहीं किया गया।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending