Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

ब्यूटी ब्लेंडर का इस तरह करें इस्तेमाल, ना करें ये गलतियां

Published

on

Loading

फ्लॉलेस मेकअप के लिए इन दिनों ब्‍यूटी ब्‍लेंडर स्पंज का खूब इस्‍तेमाल किया जा रहा है। मेकअप ब्रश की तुलना में ब्‍यूटी ब्‍लेंडर अधिक कंफर्टेबल और मेकअप करने में आसान भी होता है जिस वजह से ज्यादातर ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट भी ब्‍यूटी ब्‍लेंडर का ही यूज़ करते हैं। अगर आप फ्लॉलेस चाहते हैं तो इसके लिए ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। चेहरे पर फाउंडेशन सेट करने के लिए भी ब्‍यूटी ब्‍लेंडर स्पंज काफी अच्छा माना जाता है।

How to Use a Beautyblender in Your Makeup and Skin Routine | Allure

ब्‍यूटी ब्‍लेंडर स्पंज का इस्तेमाल करने से मेकअप बेहतर तरीके स्किन में सेटल होता है लेकिन बेहतर मेकअप रिजल्‍ट के लिए यह भी जरूरी है कि आप सही तरीके से इसका यूज़ और इसका रखरखाव करें। तो आइए जानते हैं कि ब्यूटी ब्‍लेंडर स्पंज यूज करने का सही तरीका क्‍या है और इसके फायदे क्‍या क्‍या हो सकते हैं।

फ्लॉलेस मेकअप के लिए ब्यूटी स्पंज का इस तरह करें इस्तेमाल

Best makeup sponges of 2021 | CNN Underscored

मेकअप करते समय कभी भी स्किन और स्पंज पर फाउंडेशन डायरेक्ट न डालें। फाउंडेशन और कंसीलर को सबसे पहले हथेली पर रखें। इसके बाद स्पंज की मदद से चेहरे पर फाउंडेशन और कंसीलर लगाएं। इससे फाउंडेशन और कंसीलर अच्छे से ब्लेंड हो जाएगा और चेहरा फ्लॉलेस बनेगा।

अंडाकार ब्‍यूटी ब्‍लेंडर का इस तरह करें प्रयोग

Makeup Sponge Set 8pcs Beauty Sponge Blender for Cosmetic Blending Make up  sponge egg Multi-Colors Different shapes Makeup Blende Set | Walmart Canada

मेकअप सेट करने के लिए अगर आप अंडे के आकार का ब्यूटी स्पंज प्रयोग करेंगे तो इससे आपको काफी सहूलियत मिलेगी। अंडे के शेप का ब्लेंडर का इस्तेमाल करने से मेकअप अच्छे से सेट होता है। स्पंज के नुकीले हिस्से की मदद से आंखों के नीचे, लिप्स के पास और नाक के साइड में मेकअप ब्लेंड करें। स्पंज के गोल हिस्से से माथे और गाल पर मेकअप ब्‍लेंड करें।

रगड़कर मेकअप न करें

Use A Beauty Blender Makeup Sponge In Different Ways

मेकअप करते समय इस बात का ध्‍यान रखें कि मेकअप कभी भी रगड़कर नहीं करना चाहिए। स्पंज से हमेशा मेकअप थपथपाते हुए करना चाहिए। थपथपाते हुए मेकअप अप्लाई करने से स्मूद बेस बनता है। साथ ही मेकअप स्किन में अच्छे से अब्जॉर्ब हो जाता है जिससे पसीना आने के बाद भी मेकअप खराब नहीं होता। स्पंज से मेकअप लगाने से मेकअप चेहरे पर काफी देर तक टिका रहता है।

हल्के गीले स्पंज का करें इस्तेमाल

Use A Beauty Blender Makeup Sponge In Different Ways

मेकअप के दौरान स्पंज को ज्यादा गीला नहीं करना चाहिए। ज्यादा गीला स्पंज करने से मेकअप अच्छे से सेट नहीं होता। फ्लॉलेस मेकअप लुक के लिए स्पंज को गीला कर सारा पानी निचोड़ लें। इसके बाद स्पंज से चेहरे पर मेकअप करें. वहीं ड्राई स्पंज का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ड्राई स्पंज का इस्तेमाल करने से मेकअप अच्छे से ब्लेंड नहीं होता।

मेकअप करने के बाद इसकी सफाई जरूरी

Makeup sponges vs brushes | Femina.in

मेकअप के बाद ब्‍यूटी ब्‍लेडर स्पंज को साफ करना बहुत जरूरी है। गंदे स्पंज का इस्तेमाल करने से स्किन एलर्जी हो सकती है और पिंपल्‍स-एक्‍ने भी हो सकते हैं। इसलिए मेकअप करने के बाद गुनगुने पानी में आप शैंपू डालकर स्पंज को साफ कर सकते हैं।

 

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending