Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

फ्लैट में चल रही थी Voter ID card बनाने की फैक्ट्री, कर्नाटक चुनाव पर पड़ सकता है असर

Published

on

Loading

कर्नाटक चुनाव के दिन-प्रतिदिन तेज होते घमासान के बीच एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेंगलुरू पुलिस ने एक अपार्टमेंट में फर्जी वोटर कार्ड बनाने की फैक्ट्री की भंडाफोड़ करते हुए साढ़े नौ हजार से ज्यादा फर्जी कार्ड बरामद किए हैं। मामला सामने आने के बाद भाजपा ने इस सीट पर चुनाव रद्द करने की मांग की है। वहीं, कांग्रेस का आरोप है कि संबंधित फ्लैट भाजपा नेता का है।

पुलिस ने मंगलवार रात में जलाहाल्ली इलाके में एक फ्लैट से 9746 वोटर आइकार्ड जब्त किए। जिस फ्लैट से वोटर आइकार्ड जब्त किये गये हैं वह इलाका राज राजेश्वरी निर्वाचन क्षेत्र में पड़ता है। पुलिस ने अपार्टमेंट से कंप्यूटर, प्रिंटर और छपाई की अन्य सामग्री भी बरामद की।

इस कार्रवाई के बाद चुनाव आयोग ने पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है। यह देखा जा रहा है कि क्या ये वाकई असली कार्ड हैं या नहीं। हालांकि सूत्रों के हवाले से खबर है कि आयोग तुरंत थोक में मिले इन वोटर कार्ड को रद्द करने के मूड में नहीं है क्योंकि इससे संबंधित आदमी के मतदान पर असर पड़ सकता है और उचित जांच के बाद ही इस संबंध में फैसला लिया जाएगा।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला

इस मामले को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि भाजपा ड्रामा कर रही है। जिस फ्लैट से वोटर आईडी मिले हैं वह भाजपा नेता मंजुला नंजामुरी का है। उनके बेटे ने 2015 में यहां से भाजपा के टिकट पर नगर निगम का चुनाव लड़ा था, जिसके लिए उन्होंने ये फ्लैट किराए पर लिया था। उधर, बीजेपी ने चुनाव आयोग से इस फर्जीवाड़े पर राजराजेश्वरी का चुनाव रद्द करने की मांग की है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending