Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कर्नाटक के जख्म नहीं भुला पा रही बीजेपी, शाह ने दी कांग्रेस को चुनौती

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार के इस्तीफे के बाद बीजेपी काफी भडक़ी हुई है। इसका नतीजा यह हुआ है कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस को एक नई चुनौती दे डाली है।

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस के खिलाफ जाकर वोट किया और बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सरकार बनाने का पूरा हक था। इसी वजह से हमने दावा पेश किया।

अमित शाह से जेडीएस और कांग्रेस की सरकार के भविष्य को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी तो विधायकों को छोड़ा ही नहीं गया है। शाह ने कहा कि हमने कोई जोड़-तोड़ नहीं की। अगर बहुमत परीक्षण से पहले कांग्रेस अपने विधायकों को होटल और स्वीमिंग पूल से बाहर छोड़ देती तो जनता ही उन्हें बता देती कि कहां वोट करना है।

शाह ने कहा कि कांग्रेस ने तो अभी विधायकों को मुक्त ही नहीं किया है। उन्होंने कहा कि विधायक अब भी होटलों में रह रहे हैं। शाह ने पत्रकारों से कहा कि कोई राहुल से जाकर पूछे कि होटल में विधायकों को क्यों रखा है?

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि यह एंटी कांग्रेस मैनडेट है। उनके आधे से ज्यादा मंत्री हारे हैं, मुख्यमंत्री खुद हारे हैं। दूसरी सीट से भी सिद्धारमैया बहुत कम मार्जिन से जीते हैं। कर्नाटक का परिणाम बताता है कि जनता ने कांग्रेस को नकारा है। बीजेपी लगभग 13 सीटें नोटा से भी कम मार्जिन से हारी है। यह बताता है कि बीजेपी को मैनडेट देने के लिए जनता ने पूरा प्रयास किया है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending