Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

Published

on

परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

Loading

परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

भुवनेश्वर| भारत ने बुधवार को घरेलू स्तर पर विकसित परमाणु सक्षम पृथ्वी-2 मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान यह मिसाइल 1,000 किलोग्राम का मुखास्त्र के साथ 350 किलोमीटर दूर स्थित लक्ष्य को भेदने सकता है। सतह से सतह पर मार करनेवाली इस बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के तट पर चांदीपुर में स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र (आईटीआर) से किया गया। यह परीक्षण सेना द्वारा इसकी जांच के लिए किया गया।

सूत्रों का कहना है कि स्ट्रेटजिक फोर्स कमांड (एसएफसी) द्वारा किए गए इस सफल परीक्षण की निगरानी रक्षा शोध व विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिकों द्वारा की गई।

उन्होंने आगे कहा कि मध्यम दूरी का यह मिसाइल 500 से 1,000 किलोग्राम मुखास्त्र को ले जाने में सक्षम है और यह लिक्विड प्रोपल्सन ट्विन इंजन द्वारा संचालित है।

पृथ्वी भारत का पहला घरेलू स्तर पर विकसित बैलिस्टिक मिसाइल है। यह देश के निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम के तहत बनाए जा रहे पांच मिसाइलों में से एक है।

पृथ्वी दो को भारतीय सेना में 2003 में शामिल किया गया था। पिछली बार इस मिसाइल का परीक्षण 16 फरवरी को चांदीपुर में ही सफलतापूर्वक किया गया था।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending