मुख्य समाचार
आईपीएल : बेंगलोर के ‘विराट’ रूप के आगे ढह गई पंजाब
बेंगलुरू| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में बुधवार को लीग के 50वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने किंग्स इलेवन पंजाब को डकवर्थ लुइस नियम से 82 रनों से कारारी शिकस्त देते हुए प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बनाए रखा है।
एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया मैच बारिश के कारण देर से शुरु हुआ। इसी कारण मैच 20-20 ओवरों का ना होकर 15-15 ओवरों का हुआ। बेंगलोर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान विराट कोहली (113) और क्रिस गेल (73) की शानदार पारियों की मदद से 15 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए। पंजाब ने 14 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए थे और उसे अंतिम ओवर में 92 रनों की जरूरत थी जो की असंभव था, लेकिन तभी एक बार फिर बारिश ने दस्तक दी, जिसके बाद मैच नहीं हो सका और अंपायरों ने बेंगलोर को जीता घोषिता कर दिया।
पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा 24 रन रिद्धिमान साहा ने बनाए। बेंगलोर की तरफ से युजवेन्द्र चहाल ने चार विकेट लिए। उनके अलावा श्रीनाथ अरविन्द और शेन वाटसन ने दो-दो विकेट लिए।
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब को अरविन्द ने दूसरे ओवर में पहला झटका दिया। उन्होंने कप्तान मुरली विजय (16) को 17 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेजा। इसके बाद आए साहा ने हाशिम अमला (9) के साथ मिलकर स्कोर 43 तक पहुंचाया। साहा अरविन्द का दूसरा शिकार बने। अमला भी 53 के कुल स्कोर पर पेवलियन लौट गए। एक रन बाद डेविड मिलर (3) को वाटसन ने पवेलियन भेजा।
विकेट गिरने का सिलसिला रूका नहीं और टीम ने 14वें ओवर तक आते-आते 120 रनों पर अपने नौ विकेट गंवा दिए थे। यहां बारिश ने खलल डाला और फिर मैच नहीं हो सका। इसके बाद अंपायरों ने बेंगलोर की जीत की औपचारिक घोषणा की।
इससे पहले, बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलोर के कप्तान कोहली ने इस सत्र का अपना चौथा शतक जमाया। उन्होंने 50 गेंदों में आठ छक्के और 12 चौकों की मदद से आईपीएल की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में चार हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। गेल ने भी उनका बखूबी साथ दिया, उन्होंने अपनी पारी में महज 32 गेंदें खेलीं और आठ छक्के के अलावा चार चौके लगाए।
बेंगलोर को गेल और कोहली ने तूफानी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए महज 11 ओवरों में 147 रन जोड़े। गेल और कोहली ने मैदान के हर कोने में शॉट लगाए। पंजाब के गेंदबाज दोनों को रोकने में ना कामयाब रहे।
अक्षर पटेल ने गेल को पवेलियन भेज पंजाब को थोड़ी राहत दिलाई। गेल के बाद आए अब्राहम डिविलियर्स (0) इस मैच में ज्यादा कुछ खास नहीं कर सके और अगले ओवर में केल एबॉट का शिकार बने।
पंजाब के लिए खतरा टला नहीं था क्योंकि कोहली मैदान पर थे। कोहली ने अपने बल्ले से रनों की बरसात चालू रखी और इस सत्र का अपना चौथा शतक पूरा किया। वह 14वें ओवर की अंतिम गेंद पर आउट हुए। कोहली जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 199 रन था। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इसके बाद लोकेश राहुल ने छह गेंदों में नाबाद 16 रन की पारी खेल टीम को 211 के विशाल स्कोर पर पहुंचाया। वाटसन एक रन पर नाबाद लौटे।
पंजाब की तरफ से संदीप, एबॉट और अक्षर ने एक-एक विकेट लिया।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
लाइफ स्टाइल4 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
प्रादेशिक1 day ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस