Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IPL 2021

पंजाब की टीम को लगा बड़ा झटका, शानदार फॉर्म में चल रहे के एल राहुल हुए आईपीएल से बाहर

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन में पंजाब किंग्स (PBKS) को बड़ा झटका लगा है। शानदार फॉर्म में चल रहे टीम के कप्तान केएल राहुल इस सीजन से बाहर हो गए हैं।

राहुल को अपेंडिक्स हो गया है, जिसके चलते उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक जल्‍द ही उनकी सर्जरी की जाएगी। पंजाब की टीम मैनेजमेंट की तरफ से इस पर एक बयान भी जारी किया गया है।

फ्रेंचाइजी ने बताया, ‘बीती रात केएल राहुल ने पेट में दर्द की शिकायत की थी. दर्द बेहद ज्‍यादा था, जिसके चलते दवाईयों का भी उनपर कोई असर नहीं हुआ। जिसके बाद उन्हें इमरजेंसी रूम ले जाया गया। राहुल के टेस्‍ट किए गए जिसमें पता चला कि उन्‍हें अपेंडिक्स हुआ है। अपेंडिक्स की बीमारी को ऑपरेशन के माध्‍यम से ठीक किया जाएगा, जिसके लिए उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।’

IPL 2021

IPL 2022: बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए पृथ्वी शॉ

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ तबियत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। पृथ्वी शॉ को बुखार है। हालांकि उन्होंने कहा कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

पृथ्वी शॉ सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली के पिछले मैच से चूक गए, जिसमें मंदीप सिंह ने शीर्ष क्रम में उनकी जगह ली थी। पृथ्वी को तेज बुखार हुआ, जिससे संभवत: कैपिटल्स के मेडिकल स्टाफ को उन्हें होटल से अस्पताल में भर्ती कराने पर मजबूर होना पड़ा।

शॉ ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल में भर्ती होने की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया और बुखार से उबर रहा हूं। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, जल्द ही मैदार पर लौटूंगा। दिल्ली के इस सलामी बल्लेबाज ने अब तक नौ मैचों में 259 रन बनाए हैं और वह अपनी बीमारी के कारण दो मैच नहीं खेल पाएंगे।

Continue Reading

Trending