Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IPL 2021

आईपीएलः बेंगलुरू की खराब शुरूआत, दूसरे ही ओवर में गिरे 2 विकेट

Published

on

Loading

नई दिल्ली। चेन्नई के चेपक स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में विराट कोहली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

फिलहाल बैंगलोर की शुरूआत अच्छी नहीं रही है। टीम ने पॉवरप्ले में ही अपने दो विकेट गंवा दिए हैं। दूसरे ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने विराट कोहली को आउट कर दिया। वहीं उसी ओवर की आखिरी गेंद पर रजत पाटीदार भी 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

बता दें कि आरसीबी ने अभी 5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं। इस समय क्रीज पर ग्लेन मैक्सवेल और देवदत्त पडिकल मौजूद हैं। वहीं कोलकाता की ओर से इस मैच में वरुण च्रकवर्ती अब तक सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने अब तक 2 विकेट हासिल किए हैं।

IPL 2021

IPL 2022: बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए पृथ्वी शॉ

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ तबियत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। पृथ्वी शॉ को बुखार है। हालांकि उन्होंने कहा कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

पृथ्वी शॉ सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली के पिछले मैच से चूक गए, जिसमें मंदीप सिंह ने शीर्ष क्रम में उनकी जगह ली थी। पृथ्वी को तेज बुखार हुआ, जिससे संभवत: कैपिटल्स के मेडिकल स्टाफ को उन्हें होटल से अस्पताल में भर्ती कराने पर मजबूर होना पड़ा।

शॉ ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल में भर्ती होने की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया और बुखार से उबर रहा हूं। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, जल्द ही मैदार पर लौटूंगा। दिल्ली के इस सलामी बल्लेबाज ने अब तक नौ मैचों में 259 रन बनाए हैं और वह अपनी बीमारी के कारण दो मैच नहीं खेल पाएंगे।

Continue Reading

Trending