Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IPL 2021

आईपीएल की इस टीम के नाम है सबसे कम और सबसे ज्यादा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 14वां सीज़न 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में फैंस अपने फेवरेट टीम को खेलते देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रह हैं।

आईपीएल का ओपनिंग मैच विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। आज हम आपको बैंगलोर के एक ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे विराट की टीम शायद ही याद रखना चाहेगी।

आपको जानकर हैरानी होगी कि पेपर पर सबसे मजबूत दिखने वाली बैंगलोर की टीम के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा और सबसे कम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है।

आईपीएल के इतिहास में एक मैच में किसी टीम द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नाम है। आरसीबी ने आईपीएल 2013 में पांच विकेट पर 263 रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

आईपीएल के इतिहास में एक मैच में किसी टीम द्वारा सबसे कम रन बनाने का रिकॉर्ड भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नाम है। आरसीबी साल 2017 में केकेआर के खिलाफ महज 132 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 49 रनों पर ढेर हो गई थी।

IPL 2021

IPL 2022: बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए पृथ्वी शॉ

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ तबियत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। पृथ्वी शॉ को बुखार है। हालांकि उन्होंने कहा कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

पृथ्वी शॉ सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली के पिछले मैच से चूक गए, जिसमें मंदीप सिंह ने शीर्ष क्रम में उनकी जगह ली थी। पृथ्वी को तेज बुखार हुआ, जिससे संभवत: कैपिटल्स के मेडिकल स्टाफ को उन्हें होटल से अस्पताल में भर्ती कराने पर मजबूर होना पड़ा।

शॉ ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल में भर्ती होने की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया और बुखार से उबर रहा हूं। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, जल्द ही मैदार पर लौटूंगा। दिल्ली के इस सलामी बल्लेबाज ने अब तक नौ मैचों में 259 रन बनाए हैं और वह अपनी बीमारी के कारण दो मैच नहीं खेल पाएंगे।

Continue Reading

Trending