Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भारत ने अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण किया

Published

on

Loading

भारत ने अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण किया

भुवनेश्वर | भारत ने सोमवार को परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का ओडिशा तट के अब्दुल कलाम द्वीप से सफल परीक्षण किया। रक्षा सूत्रों के अनुसार, मिसाइल का परीक्षण पूर्वाह्न् करीब 11.50 बजे बालासोर तट से मोबाइल लांचर से किया गया।

यह मिसाइल का छठा परीक्षण है।

ठोस ईंधन से चलने वाला दो चरण की सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल एक टन पेलोड को 4,000 किलोमीटर की दूरी तक ले जाने में सक्षम है।

यह परीक्षण अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 के सफलतापूर्वक परीक्षण के एक हफ्ते के भीतर किया गया है।

इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने बनाया और विकसित किया है।

मिसाइल की लंबाई 20 मीटर और वजन 17 टन है। यह अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी से सुसज्जित है। इसमें स्वदेश निर्मित रिंग लेजर जाइरो और कंपोजिट रॉकेट मोटर प्रणाली लगी है।

सूत्रों ने कहा कि पांच साल के दौरान अग्नि-4 के पांच सफल और एक असफल परीक्षण किए गए।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending