Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पृथ्वी–2 मिसाइल का सफल परीक्षण, इसकी जद में आएगा पूरा पाकिस्‍तान

Published

on

पृथ्वी–2, सफल परीक्षण, पाकिस्ता न, बैलिस्टिक मिसाइल

Loading

भुवनेश्वर।  भारत ने शुक्रवार को स्वदेशी परमाणु क्षमता से लैस पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, जमीन से जमीन पर मार करने वाली मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल को सुबह लगभग 9.50 बजे आईटीआर के तीसरे प्रक्षेपण परिसर के मोबाइल लांचर से मिसाइल दागी।

पृथ्वी–2, सफल परीक्षण, पाकिस्ता न, बैलिस्टिक मिसाइल

यह परीक्षण भारतीय सेना के नियमित प्रशिक्षण अभ्यास का हिस्सा है। सूत्रों के अनुसार, प्रक्षेपण को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिकों की देखरेख में विशेष रूप से गठित स्ट्रैटेजिक फोर्स कमांड (एसएफसी) की ओर से प्रक्षेपित किया गया।

यह भी पढ़ें– LOC पर भारतीय सेना का दबदबा कायम रहेगा : जेटली

एएनआई के अनुसार यह परीक्षण चांदीपुर रेंज से सुबह 10 बजकर 56 मिनट पर किया गया। यह पृथ्वी 2 मिसाइल सतह से सतह पर मार देने में सक्षम है। इसकी स्ट्राइक रेंज 350 किलोमीटर है।

सैन्य अधिकारियों का कहना है कि युद्ध के दौरान पृथ्वी 2 मिसाइल 500 किलोग्राम से लेकर 1000 किलोग्राम तक के हथियार आसानी से ले जा सकती है। इस मिसाइल को 2003 में सशस्त्र बल में शामिल किया गया था। इसकी लंबाई 9 मीटर है।

इस मिसाइल को तैयार करने वाले डीआरडीओ के वैज्ञानिकों का कहना है कि यह पहली ऐसी मिसाइल है जिसे भारत के प्रतिष्ठित इंटिग्रेटिड गाइडिड मिसाइल डेवेलपमेंट प्रोग्राम के तहत तैयार किया गया है।

इस मिसाइल के अंदर आधुनिक निष्क्रिय मार्गदर्शन सिस्टम लगाया गया है जो कि बिलकुल सटीक निशाने पर अपने टारगेट पर हमला कर सकती है। इस मिसाइल में दो इंजन हैं। पृथ्वी 2 मिसाइल को प्रोडक्शन स्टॉक से रैंडमली सलेक्ट किया गया था।

सूत्रों ने बताया कि दागी गई मिसाइल को डीआरडीओ के राडार के माध्यम से ट्रेस किया गया। ओड़ीसा के द्वीप पर इलैक्ट्रो ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम और टेलीमेंट्री स्टेशन मौजूद हैं।

 

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending