Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

CBSE 10th Result 2017 : 3 जून को आएंगे नतीजे

Published

on

CBSE 10th, 3 जून, नतीजे, Result

Loading

नई दिल्‍ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (cbse) अब 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। आप जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या अन्य माध्यमों से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

CBSE 10th, 3 जून, नतीजे, Result

पहले खबरें आ रही थीं कि परीक्षा के नतीजे 31 मई को जारी किए जाएंगे, लेकिन बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार 10वीं की परीक्षा के रिजल्ट जून के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि 10वीं बोर्ड के नतीजे अब 3 जून को आ रहे हैं।

इसी बीच कई ऐसी खबरें भी चल रही हैं जिनमें दो जून को रिजल्ट जारी करने की बात कही जा रही है। वहीं बोर्ड के नतीजों का करीब 10 लाख छात्रों को इंतजार है और यह इंतजार कल खत्म हो जाएगा।

परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट www.cbseresults.nic.in के साथ साथ अन्य रिजल्ट साइट, एसएमएस, ईमेल के जरिए उम्मीदवार परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending