Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मप्र : किसानों की हड़ताल का दूसरा दिन, जरूरी सामान की आपूर्ति प्रभावित

Published

on

Loading

भोपाल, 2 जून (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में किसानों की हड़ताल के दूसरे दिन दूध और सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित हुई जिससे इनके दामों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। कई स्थानों पर दूध और सब्जी की बिक्री के लिए पुलिसबलों की तैनाती करनी पड़ी।

राज्य के किसान गुरुवार से कर्ज माफी, फसल के उचित दाम सहित कई अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। 10 दिनों के लिए बुलाई इस हड़ताल के दूसरे दिन शुक्रवार को ही हालात बिगड़ने लगे हैं। बाजारों तक सब्जी और घरों तक पर्याप्त मात्रा में दूध नहीं पहुंच पा रहा है।

किसानों ने विरोध में शुक्रवार को आगरा-मालवा की सड़कों पर दूध बहाया और सब्जियों को शहर तक नहीं जाने दिया। इसी तरह के हालात राज्य के अन्य हिस्सों में भी है। उज्जैन की मंडी और इंदौर में दूध की दुकानों पर पुलिस तैनात करना पड़ी है।

इंदौर के पुलिस उपमहानिरीक्षक हरिनारायण चारी मिश्रा ने आईएएनएस को बताया, आम लोगों को परेशानी न हो इसके लिए मंडी में देर रात तक और सुबह से पुलिसबल की तैनाती की गई है। इसके अलावा दूध की दुकानों पर किसी तरह की अव्यवस्था न फैले इसके लिए भी पुलिस के जवान मदद कर रहे हैं।

हड़ताल के दूसरे दिन ही सब्जियों के दाम दोगुने हो गए हैं, क्योंकि गांव से मंडियों तक सब्जी नहीं पहुंच पा रही है। इसके अलावा दूध की भी दिक्कत बढ़ गई है। इसके बावजूद किसानों के आंदोलन को लेकर सरकार की ओर से किसी तरह की पहल नहीं की जा रही है।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending