Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

केंद्रीय कृषि मंत्री के काफिले पर कांग्रेसियों ने फेंके अंडे

Published

on

भुवनेश्वर, केंद्रीय कृषि मंत्री, कांग्रेस

Loading

ओडिशा के भुवनेश्वर में केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह का काफिले पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अंडे फेंककर विरोध जताया हैं। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में किसानों के विरोध प्रदर्शन के बाद विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश में हैं। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने मंदसौर की घटना को केंद्र और राज्य सरकार की विफलता करार दिया है।

भुवनेश्वर, केंद्रीय कृषि मंत्री, कांग्रेस

कृषि मंत्री यहां गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे और जैसे ही उनका काफिला बाहर निकला वहां खड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए। कुछ ने उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके। प्रदर्शनकारी मंदसौर गोलीकांड में 6 किसानों की मौत से नाराज थे। पुलिस ने युवा कांग्रेस के 5 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया है।

पिछले दिनों मंदसौर घटना के लिए कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने देश में किसानों की खराब हालत के लिए कांग्रेस के एक परिवार को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा था कि गांव में जब आग लगती तो पानी डाला जाता है। कुछ लोग पेट्रोल डाल रहे हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending