Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सोनिया ने शास्त्रीय गायिका वीणा सहस्रबुद्धे के निधन पर शोक जताया

Published

on

सोनिया ने शास्त्रीय गायिका वीणा सहस्रबुद्धे के निधन पर शोक जताया

Loading

सोनिया ने शास्त्रीय गायिका वीणा सहस्रबुद्धे के निधन पर शोक जतायानई दिल्ली| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को शास्त्रीय संगीत गायिका वीणा सहस्रबुद्धे के निधन पर शोक व्यक्त किया। सोनिया ने एक बयान में कहा, “हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत ने ग्वालियर घराने की एक और महत्वपूर्ण हस्ती को खो दिया है। शास्त्रीय संगीत शिक्षा में उनका योगदान अहम है।”

सोनिया ने वीणा के परिवार के सदस्यों, छात्रों और उनके प्रशंसकों के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा, “ग्वालियर गायकी की सर्वाधिक महत्वपूर्ण हस्ती अपने पीछे एक समृद्ध विरासत छोड़ गई हैं, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।”

सहस्रबुद्धे का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत की अग्रणी गायिका थीं। उनकी गायन शैली ग्वालियर घराने से जुड़ी थी, लेकिन उनकी गायकी में जयपुर और किराना घरानों की झलक भी मिलती थी। वह ख्याल और भजन के लिए जानी जाती थीं।

नेशनल

रायबरेली में होगी अमेठी से भी बड़ी हार, बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना

Published

on

Loading

लखनऊ। कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी से उम्‍मीदवार कौन होगा? इसपर सस्‍पेंस खत्‍म कर दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को नामांकन के आखि‍री द‍िन नई ल‍िस्‍ट जारी कर इन दोनों सीटों पर प्रत्‍याशि‍यों के नाम का एलान कर द‍िया है। कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस की पारंपरिक सीट रायबरेली से खुद राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद भाजपा ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर निशाना साधा है।

उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘राहुल गांधी और गांधी परिवार में अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़ने का साहस नहीं हो रहा है, लेकिन किसी ने उन्हें (राहुल गांधी) समझाया होगा कि पिछली बार सोनिया गांधी इतने मतों से जीत गई थीं इसलिए आप अमेठी न जाकर रायबरेली चलिए। रायबरेली में राहुल गांधी की अमेठी से भी बड़ी पराजय होने जा रही है। हम ये दोनों सीटें तो बहुत बड़ें नंबर से जीतेंगे ही साथ ही उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें भी जीतेंगे’

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी पहले अमेठी छोड़कर वायनाड भाग गए थे, अब वायनाड छोड़कर रायबरेली आ गए हैं, रायबरेली के लोग उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी को लेकर जिस तरह का माहौल बना है, वही कारण है कि कांग्रेस पहले तो तय नहीं कर पा रही थी कि क्या करना चाहिए। पिछली बार राहुल गांधी अमेठी से हार कर केरल की तरफ भागे थे। अब वायनाड से हार की आशंका देखते हुए रायबरेली आ गए। उत्तर प्रदेश का माहौल मोदीमय हो चुका है। हम पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ने जा रहे हैं… रायबरेली की जनता भी उनका(राहुल गांधी) इंतजार कर रही है कि कांग्रेस ने पीएम मोदी के बारे में जो भी हल्की बातें कही हैं उसका हिसाब उन्हें देना पड़ेगा।’

Continue Reading

Trending