Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

अनाथालय से भागकर बच्चों ने सुनाई दर्दनाक दास्तान, बताया कैसे मौलवी करता था यौन शोषण

Published

on

Loading

मुंबई। अभी कुछ दिन पहले बिहार के मुजफ्फरपुर में हुए बच्चियों के यौन शोषण के बाद अब पुणे में एक मुस्लिम अनाथालय में बच्चों के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी से परेशान होकर दो बच्चे अनाथालय से भाग गए थे, जो बाद में एनजीओ के कार्यकर्ताओं को मिले।

पूछताछ में अनाथाश्रम में यौन शोषण होने की दी जानकारी:

आरोप बच्चों के केयरटेकर मौलवी पर लगा है। दो बच्चों के खुलासा पर पुलिस ने शुक्रवार को इस अनाथालय से 36 बच्चों को मुक्त कराया। साथ ही मौलवी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 21 साल का मौलवी बिहार का रहने वाला है।

क्या कहा पुलिस ने:

पुलिस ने बताया, इस अनाथालय में रहने वाले अधिकतर बच्चे बिहार से हैं। उनमें से 10 साल के दो बच्चे कुछ दिन पहले परेशान होकर अनाथाश्रम से भाग गए थे। उनकी मुलाकात एक एनजीओ के कार्यकर्ताओं से हुई। इन कार्यकर्ताओं ने इनसे काफी पूछताछ की। शुरुआत में बच्चों ने कुछ नहीं बताया। कुछ दिन बाद अनाथालय के बारे में जानकारी दी।

बच्चों को अनाथाश्रम से निकालकर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है:

इसके बाद बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। समिति के सदस्यों ने पूछताछ की तो यौन शोषण के मामले की जानकारी मिली। चाइल्ड एक्टिविस्ट डॉ. यामिनी अदबे ने बताया, “सभी बच्चों को अनाथाश्रम से निकालकर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। जल्द ही, उनके बयान बाल कल्याण समिति के कार्यालय में दर्ज कराए जाएंगे। इससे पता चलेगा, अन्य बच्चों का यौन शोषण तो नहीं किया गया।”

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending