Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मदरसे के मौलवी ने 10 साल की ‘गीता’ को बिना कपड़ों के रखा और उसका शिकार किया

Published

on

Loading

लखनऊ। समाज में लड़कियों के जो हालात बने हुए है, उसके लिए शायद कोई शब्द नहीं बचा है। कल्पना करने में ही घिन आती है कि मंदिर-मदरसों में बलात्कार हो रहे हैं। एक तरफ भारत को मां कहते हैं, दूसरों से कहलवाते हैं और दूसरी तरफ उसी मां के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं। कठुआ, उन्नाव, आसाराम और अब एक और बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। राजनीती करने वाले पीड़िता और आरोपी का धर्म देखेंगे लेकिन हम आपको आरोपी की हैवानियत और पीड़िता का दर्द बताएंगे। ख़बर उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद ज़िले से है। यहां 10 साल की लड़की गीता (कथित नाम) घर से दुकान के लिए निकलती है। उसे एक मौलवी और एक नाबालिग लड़का मदरसे में कैद कर लेते हैं और उसके साथ कई बार दुष्कर्म करते हैं।

घटना उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद की है। जहाँ एक 10 साल की बच्ची दुकान जाने के लिए अपने घर से निकली थी। पड़ोस की एक लड़की ने उसे वहां मौजूद एक लड़के से मिलवाया। इसी लड़के ने गीता का अपहरण किया। लड़के के साथ एक मदरसे का एक मौलवी भी शामिल था। दोनों ने 10 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने लापता 10 साल की नाबालिग बच्ची को 22 अप्रैल को मदरसे से ढूंढ निकाला। पुलिस ने घटना के दोषी मौलवी और आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया है। रिपोर्ट के अनुसार उस बच्ची को मदरसे के एक कमरे में बंद रखा गया। मौलवी और वो लड़का उसके साथ कई-कई बार बलात्कार करते थे और उसे बिना कपड़ों के कमरे में बंद कर देते थे। पुलिस जब बच्ची को बचाने के लिए मदरसे पहुंची तो  उस समय बच्ची एक कपड़ा लपेटे फर्श पर लेटी हुई थी या किसी निर्जीव वस्तु की तरह पड़ी हुई थी।

कहीं बाबा तो कहीं मौलवी, कहीं मंदिर तो कहीं मदरसा, हर बार ये दुष्कर्मी हर मज़हब को, हर पवित्र जगह को शर्मसार करते हैं। लेकिन दुःख की बात ये है कि लोगों को ये तो दिख जाता है लेकिन किसी मासूम की जिंदगी किस तरह बर्बाद हुई है, ये नहीं दिख पाता।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending