Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इस व्यक्ति को मिली यौन शोषण की सजा 200 साल की कैद

Published

on

Loading

यौन शोषण की सजा जितनी भी बड़ी हो कम है। एक आदमी को बच्चों के संग यौन शोषण करने के लिए कोर्ट ने 200 साल की सजा दी।

अमेरिका के मोंटाना के रहने वाले एक शख्स को दो बच्चों का यौन शोषण करने के लिए 100 साल की सजा सुनाई गई है। ‘ग्रेट फॉल्स ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के अनुसार, डेविड डीयन कोमियोटिस (39 वर्ष) पर बुधवार को छह साल की अवधि तक दो बच्चों के साथ यौन शोषण के सात आरोप तय किए गए।

पहले दो मामलों में डेविड को 100 साल की जेल की सजा मिली है जबकि बाकी पांच मामलों में भी 100 साल की सजा तय की गई है, जिस आधार पर डेविड 200 साल की सजा काटेंगे। डेविड डीयन कोमियोटिस 50 साल के बाद ही पैरोल के लिए आवेदन कर पाएंगे।

अदालत के दस्तावेजों में बताया गया है कि यौन शोषण के मामले दिसंबर 2016 में सामने आए जब पीड़िता की मां ने ग्रेट फॉल्स कसबे में पुलिस से शिकायत की। एक नौ साल के लड़के ने बताया कि डेविड ने दो साल पहले उसके साथ यौन दुराचार किया था।

पीड़ित के साक्षात्कार के बाद कथिततौर पर अन्य कई मामले सामने आए, जिसके बाद पता चला कि लड़के साथ ही डेविड ने एक नाबालिग बच्ची का यौन शोषण किया था, जिन्होंने बताया कि उनके साथ डेविड ने छह और 11 साल की उम्र में यौन शोषण किया था। (इनपुट आईएएनएस)

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending