Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचा ‘परमाणु’ विवाद, जानिए क्यों दर्ज हुई है FIR

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म ‘परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण’ को लेकर जॉन अब्राहम और प्रोडक्शन हाउस के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। हाल ही में जॉन अब्राहम ने क्रिअर्स प्रोडक्शन हाउस की मालकिन प्रेरणा अरोड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

परमाणु

(साभार इंटरनेट)

कुछ ही दिनों पहले जॉन अब्राहम ने क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट पर इल्जाम लगाया था कि उन्होंने फिल्म ‘परमाणु’ को लेकर उनके साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि क्रिअर्स एंटरटेनमेंट ने उनके पेमेंट्स रुकवा रखे हैं और फिल्म के प्रमोशन को लेकर भी उनके साथ कोई जानकारी नहीं शेयर किया गई है। इसी के चलते जॉन ने क्रिअर्स को एक लीगल नोटिस भेजते हुए उनके साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया था और फिल्म की रिलीज की कमान अपने हाथों में ले ली।

परमाणु

(साभार इंटरनेट)

गौरतलब है कि जॉन और प्रेरणा के इस विवाद की वजह से ही फिल्म ‘परमाणु-द स्टोरी ऑफ पोखरण’ की रिलीज़ डेट आगे बढ़ गई है। अब यह फिल्म 4 मई को रिलीज़ होगी।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेरणा ने अपने और प्रोडक्शन के किसी भी सदस्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की बात को खारिज किया है। प्रेरणा और उनकी कंपनी क्रिअर्स प्रोडक्शन हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उनके खिलाफ गलत अफवाहें फैलाई जा रहीं हैं। जॉन अब्राहम की कंपनी बस उनका नाम खराब करने की नाकाम कोशिश कर रही है। अब इस मामले में क्या फैसला होगा ये कोर्ट में तय किया जाएगा। हम सबको भारतीय कानून पर पूरा भरोसा है।

शादी को लेकर रानी मुखर्जी ने दिया ऐसा बयान, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending