Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

केरल की बाढ़ ने जॉन अब्राहम को भी किया परेशान, इस तरह मांगी मदद

Published

on

जॉन अब्राहम

Loading

नई दिल्ली। केरल में आई भीषण बाढ़ से मरने वाले लोगों की संख्या 79 हो गई है। बाढ़ की वजह से लाखों लोग राहत कैंप में रहने पर मजबूर हो गए हैं।

जॉन अब्राहम

केरल में आए इस तबाही से मशहूर एक्टर जॉन अब्राहम भी बेहद परेशान हैं। आपको बता दें कि जॉन का बचपन केरल में गुजरा है। जॉन की केरल से बचपन की कई यादें जुड़ी हुई हैं।

उन्होंने गुरुवार सुबह लोगों से अपील की कि वह मुख्यमंत्री कोष में दान करें ताकि बाढ़ग्रस्त लोगों की मदद की जा सके। उन्होंने कहा, केरल में जो कुछ हो रहा है, उससे व्यथित हूं।

मेरे बचपन की कई यादें केरल से जुड़ी हुई हैं। कृपया आगे आएं और मुख्यमंत्री कोष में दान करें। केरल में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से गुरुवार को 12 मौतें हुईं। पूरे केरल में बुधवार शाम से रेड अलर्ट जारी है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending