Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ईद पर सलमान खान को टक्कर देंगे जॉन अब्राहम, सत्यमेव जयते-2 होगी रिलीज

Published

on

Loading

मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर इस बार ईद के मौके पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है। सलमान खान को बड़े पर्दे पर ये टक्कर जॉन अब्राहम देने जा रहे हैं। उनकी फिल्म सत्यमेव जयते 2 ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस बात का ऐलान खुद जॉन ने अपनी फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए किया है।

जॉन अब्राहम के इस ऐलान से अब यह तय हो गया कि ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस जमकर घमासान मचने वाला है। क्योंकि जॉन अब्राहम की सीधी टक्कर बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान से होने वाली है।

जॉन की सत्यमेव जयते-2 का निर्देशन भी मिलन मिलाप झावेरी ने किया है। इससे पहले वह मरजावां फिल्म बना चुके हैं। बुधवार को जारी किए गए फिल्म के नए पोस्टर में जॉन अब्राहम डबल रोल में नजर आ रहे हैं।

एक ने जहां पुलिस की वर्दी पहन रखी हैं वहीं दूसरा बॉडी शो ऑफ करता दिखाई दे रहा है। दोनों एक दूसरे पर मुक्का ताने दिखाई दे रहे हैं। देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’  में दिव्या खोसला कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। मनोज बाजपेयी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending