Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सिर्फ महिलाएं को ही नहीं बल्कि पुरुष को भी होते हैं पीरियड्स, जानकर दंग हो जाएंगे आप

Published

on

Loading

यह बात तो हम सभी को पता है कि महिलाओं को हर महीने पीरियड की तकलीफ़ों को सहना पड़ता है। उन्हें पीरियड्स के तमाम परेशानियों का सामना करते हुए आगे बढ़ना होता हैं। और यह परेशानी महिलाओं को हर महीने झेलनी पड़ती है महिलाओं के पीरियड्स को लेकर बहस भी हो चुकी है। आखिर सिर्फ महिलाओं को ही यह दर्द झेलना पड़ता है।

साभार – INTERNET

कई रिसर्च तथा शोध में साबित हुआ है कि पुरुषों को भी पीरियड्स होते हैं। पुरुष भी इन दिनों पीरियड वाले दर्द का सामना करना पड़ता है। उनका बिहेव चेंज हो जाता है और उनका शरीर अलग ही तरह से व्यवहार करने लगता है।

साभार – INTERNET

एक खबर के अनुसार चार में से एक पुरुष को हर महीने माहवारी होती है। लेकिन फर्क सिर्फ इतना होता है कि इसमें ब्लीडिंग नहीं होता है बल्कि दुसरे लक्षण सामने आते हैं। इस रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार इसके लक्षण वैसे ही होते हैं जैसे की औरतों में, यानि पुरुषों को भी पेट में ऐठन होती है और जल्दी-जल्दी थकान महसूस होती है और वे चिडचिडे हो जाते हैं।

साभार – INTERNET

ऐसे में पुरुषों को भी अलग अलग तरह की चीजें खाने का मन करता है इसे क्रेविंग कहा जाता है। इस स्थिति से गुजरने वाले पुरुषों की महिला पार्टनर ने ये स्वीकार किया है कि उनके साथ ऐसा होता है। उनके पार्टनर का कहना है कि उनके साथ भी वैसा होता है जैसा कि महिलाओं के साथ होता है।

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending