Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

गर्भवती होने के लिए बस महीने के इस दिन को बनाएं खास लम्हा और बनाएं संबंध

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कई स्त्रियों को लम्बे समय तक गर्भ का सुख नहीं मिल पाता और वो संतानहीन जीवन काटने के लिए मजबूर हो जातीं हैं। ये महिलाएं अपने पति के साथ संबंध भी बनाती हैँ, न ही उनके पति में कुछ कमी होती है और न ही उन महिलाओं में। फिर आखिर क्यों ये महिलाएं संतान के सुख से वंचित रह जाती हैँ? इसका कारण है संबंध बनाने के दिन। महीने में कभी भी संबंध बनाने से आप गर्भवती नहीं हो सकतीं। कुछ ही दिन ऐसे होते हैं जब अपने पति के साथ संबंध स्थापित करने पर आप गर्भ को धारण कर सकती हैं।

गर्भवती होने के लिए आपको संबंध का सही समय पता होना चाहिए। इसके लिए आपको अपनी मेंस्ट्रुअल साइकिल का पता होना चाहिए। आमतौर पर महिलाएं सबसे ज्यादा fertile यानी गर्भवती होने योग्य Ovulation के समय होती हैं। Ovulation वो समय होता है जब ovaries यानी अंडाशय में से eggs निकलते हैं। ऐसा period शुरू होने के 12 से 14 दिन पहले होता है। उदाहरण के लिए मान लीजिए आपका पीरियड शुरू हुआ 10 जनवरी को और आप जानती हैं कि आपके MC की अवधि लगभग 28 दिन की है। यानि आपका MC ख़त्म होगा 7 फरवरी को और आपका अगला पीरियड आएगा 8 फरवरी को तो अगर आप 8 फरवरी से 12 से 14 दिन पहले, यानी 24 से 26 जनवरी के दौरान संबंध बनाती हैं तो गर्भवती होने की संभावना सबसे अधिक होती है।

पीरियड खत्म होने के ठीक बाद प्रेग्नेंट होने की संभावना कम होती है। हालांकि तब भी कुछ गुंजाईश बनी रहती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि male sperms संबंध बनाने के 7 दिन बाद तक ज़िंदा रह सकते हैं।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending