Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

खतरे में पुरुष: यहां एक महिला ने किया पुरुष कैब ड्राइवर का बलात्कार, शर्मनाक घटना

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अक्सर समाज में महिलाओं के स्थान और एहमियत को लेकर चर्चा और बातें होती रहती है। हर बार महिला को ही कमज़ोर, पीड़ित बताया दिखाया जाता है क्योंकि महिलाएं ही पुरुष का शिकार बनती हैं। यही कारण है कि कभी पुरुष सशक्तिकरण की ज़रुरत ही नहीं पड़ी। लेकिन जिस घटना के बारे में हम आपको बताने जा रहें हैं उसको जानकर आप सारी परिस्थितियों को उलट कर महिलाओं के बजाय पुरुषों के लिए सोचने लगेंगे। यहाँ एक महिला ने एक पुरुष कैब ड्राइवर को अपनी हवस का शिकार बनाया और उसका बलात्कार कर दिया। महिला ने ये काम अपने दो पुरुष सथियों के साथ मिलकर किया।

29 साल के पीड़ित कैब ड्राइवर के साथ ये घटना अमेरिका के ओहियो में हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला का नाम ब्रिटनी कार्टन था, उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपने होटल रुम से सुबह करीब 5 बजे एक कैब बुक की। कैब में थोड़ी दूर जाने के बाद ही महिला ने ड्राइवर के गले पर चाकू रख दिया और संबंध बनाने के लिए कहने लगी। बुरी तरह घबराया कैब ड्राइवर लगातार इस बात के लिए मना करता रहा। लेकिन महिला ने उसे धमका कर और अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर उस कैब ड्राइवर के साथ ज़बरदस्ती संबंध बनाए। इसके बाद इन लोगों ने कैब ड्राइवर से लूटपाट की और उसके पास रखे पैसे छीन लिए। इन सब के बाद महिला और उसके साथी वहां से भाग गए।

कैब ड्राइवर ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर इन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई। खबरों के अनुसार पुलिस ने इन सभी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। जहां एक तरफ हम महिलाओं के उत्पीड़न की ख़बरें सुनते हैं। ऐसे में इस घटना ने सबको हैरत में डाल दिया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending