Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जिस शब्द को सुनकर ज्यादातर भारतीय हो जाते हैं शर्मसार, उसने दिलाया भारत को ऑस्कर

Published

on

Loading

नई दिल्ली। 2019  में भारत ने अपना नाम ऑस्कर विनर्स की लिस्ट में दर्ज़ करवा लिया है। इस साल भारत के हाथ बड़ी सफलता लगी है। 91वें एकेडमी  अवॉर्ड्स 2019  में पीरियड्स यानी  माहवारी को लेकर भारत की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाने वाली फिल्म”पीरियड्स एन्ड ऑफ़ सेंटेंस ने बेस्ट डाक्यूमेंट्री अवार्ड जीता है।
फिल्म की कहानी, सब्जेक्ट और स्टारकास्ट भारतीय है। ये डॉक्यूमेंट्री उत्तर प्रदेश के हापुड़ में रहने वाली लड़कियों के जीवन पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे आज भी हमारे समाज में पीरियड्स को लेकर शरम और डर है। माहवारी जैसे अहम मुद्दे को लेकर लोगों के बीच जागरुकता की कमी  हैं।
आपको बता दें,ये डॉक्यूमेंट्री 25 मिनट की है। फिल्म की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा हैं। वे इस डॉक्यूमेंट्री से जुड़ी इकलौती भारतीय हैं। इस डाक्यूमेंट्री का निर्देशन रायका ज़ेहताबची ने किया है। ऑस्कर अवार्ड जीतने के बात गुनीत मोंगा ने अपनी ख़ुशी ट्विटर के ज़रिये ज़ाहिर की। उन्होंने ट्वीट किया कि”आज मेरे साथ-साथ इस दुनिया की हर लड़की की जीत हुई हैं,तुम सब स्वर्ग से उतरी देवियां हो।
इस डाक्यूमेंट्री की ख़ास बात यह है की इस फिल्म मैं रियल स्टार्स ने काम किया हैं। इस डाक्यूमेंट्री को बनाने के पीछे की कहानी काफी रोचक है। इसे बनाने मैं कैलिफ़ोर्निया के ऑकवुड स्कूल के छात्रों और वहाँ की इंग्लिश टीचर का एहम योगदान है।
दरअसल, ऑकवुड स्कूल के स्टूडेंट को एक लेख में भारत के गांवों में पीरियड को लेकर शर्म के बारे में पता चला। फिर सबसे पहले बच्चों ने NGO से संपर्क कर चंदा इकट्ठा किया और गांव की लड़कियों को सेनेटरी नैपकिन्स बनाने वाली मशीन डोनेट की। फिर भारतीय के मन मैं पीरियड्स जैसे टैबू को लेकर जो शर्म और डर हैं उसे दूर करने के लिए डॉक्यूमेंट्री बनाने का प्लान बनाया।
रिपोर्ट-मानसी शुक्ला

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending