लाइफ स्टाइल
Friendship Day 2018 : ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हैं बहनें कम Best Friends ज्यादा
दुनिया में सबसे प्यारा और अनोखा रिश्ता बहनों का होता है। फिर चाहे बहन रियल हो या कजिन। बहनें अपने रिश्ते में बेस्ट फ्रेंड होती है एक दूसरी की। इतना ही नहीं अपनी बातों को सीक्रेट्स बनाकर रखती है। वैसे तो बॉलीवुड एक्ट्रेस हमेशा चर्चा में बनी रहती है लेकिन कुछ कजिन और रियल बहनों की जोड़ी ऐसी भी है जो बेस्ट फ्रैंड्स की तरह रहती है। उनकी बॉन्डिग कमाल की होती है, जिस वजह से वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। हम आपको बॉलीवुड बहनों की जोड़ियों के बारे में बताएंगे, जो बहन कम बेस्ट फ्रैंड्स ज्यादा लगती है।
करीना- करिश्मा कपूर –
करीना- करिश्मा कपूर बहनें कम दोस्त ज्यादा लगती है। कहीं जाना हो तो एक-साथ दिखाई देती है। करिश्मा ने अपनी बहन को काफी सपोर्ट दिया है। अगर इवेंट की बात करें तो इन दोनों बहना का स्टाइल काफी कमाल का होता है। बचपन से करिशमा करीना का ख्याल रखती आई है और आज भी रख रही है।
काजोल- तनीशा –
काजोल और तनीशा में भी बैस्ट फ्रैंड्स जैसा प्य़ार है। बहन के नक्शे कदम पर चलते ही तनीषा भी बॉलीवुड में आई कोई पार्टी हो या अवॉ़र्ड शो काजोल अपनी छोटी बहन के बगैर नहीं जाती। काजोल हमेशा अपनी बहन को सपोर्ट करती है।
सोनम कपूर-जाह्नवी कपूर और अंशुला कपूर –
रियल लाइफ में जिस तरह कजिन सिस्टर्स के बीच प्यार और लगाव होता है वह प्यार और लगाव सोनम और जाह्नवी और अंशुला कपूर के बीच देखने को मिलता है। यह तीनों ही फर्स्ट कजिन हैं और दोनों ही एक दूसरे के साथ कई मौकों पर साथ दिखती हैं। खासतौर पर जब बात घर के किसी फंक्शन की हो तो सोनम बड़ी बहन होने के सारे फर्ज निभाती हैं। हाल ही में जाह्नवी की मां और फिल्म एक्ट्रेस श्रीदेवी की डेथ होने पर भी सोनम ने जाह्नवी को काफी सपोर्ट किया और हर वक्त उनके साथ रहीं। यहां तक की अपनी शादी पर सोनम ने जाह्नवी और शुला कपूर को आगे से आगे रखा। कजिन बहनों की यह जोड़ी बॉलीवुड की आदर्श जोडि़यों में से एक है।
काजोल और रानी मुखर्जी –
बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस काजोल और रानी मुखर्जी कजिन सिसटर्स हैं। यह बात बहुत कम लोगों को पता है क्योंकि काजोल और रानी के बीच कभी भी रिश्ते बहुत अच्छे नहीं रहे। दरअसल काजोल के पिता शोमू मुखर्जी और रानी के पिता राम मुखर्जी फर्स्ट कजिन थे। इस लिहाज से काजोल और रानी भी कजिन हुईं। दोनों बहनों ने फिल्म कुछ कुछ होता है में साथ काम भी किया है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी का रोल काजोल से काफी छोटा था। मगर फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफे हुईं।
शिल्पा शेट्टी-शमिता शेट्टी –
बॉलीवुड की यह सिजलिंग सिस्टर्स भी कम नहीं। भले ही शमिता शेट्टी का करियर अपनी बहन शिल्पा की तरह न चमका हो लेकिन शिल्पा आज भी अपनी बहन के करियर को संवारने में लगी रहती है। शिल्पा ने अपनी बहन का साथ कई बार दिया है। कभी भी उसे अकेला नहीं छोड़ा। तभी तो यह बहने कम बैस्ट फ्रैंड्स ज्यादा नजर आती है।
प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा –
प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा कजिन सिस्टर्स जरूर है लेकिन इनमें प्यार सगी बहनों की तरह हैं। प्रियंका चोपड़ा परिणीति से उम्र बड़ी हैं और बड़ी बहन होने के नाते प्रियंका परिणीति को काफी सपोर्ट करती हैं। अक्सर देखा गया है कि प्रियंका अपनी छोटी बहन परिणीति की हौसला हवजाई सोशल मीडिया पर करती नजर आती हैं। परिणीति भी हमेशा प्रियंका को फॉलो करती है और हमेशा उनकी आइडल भी रही है।
लाइफ स्टाइल
तेजी से बढ़ रही है दिल की बीमारियों के चलते मौत, करें ये उपाय
नई दिल्ली। भारत में दिल की बीमारियों के कारण होने वाली मौतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हाई कॉलेस्ट्रॉल, धूम्रपान एवं आनुवंशिक कारणों से दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ रही है। दक्षिण-पूर्वी एशियाई आबादी में आनुवंशिक रूप से दिल की बीमारियों की संभावना अधिक होती है। दिल को सुरक्षित रखने के लिए कुछ उपाय हैं, जिसे अपनाकर आप दिल की बीमारियों से दूर रह सकते हैं।
सेहतमंद आहार लें
संतुलित और सेहतमंद आहार का सेवन करने से शरीर को सही पोषण मिलता है। जंक फूड में फैट, नमक और चीनी बहुत अधिक मात्रा में होती है, जो समय के साथ हमारे दिल को बीमार बना देती है। अक्सर लोग बिना सोचे समझे प्रोसेस्ड फूड का सेवन करते हैं क्योंकि उन्हें यह बहुत आसान लगता है, लेकिन इस तरह का भोजन हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। हमारे आहार में पर्याप्त मात्रा में कैलोरीज, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल और लो सैचुरेटेड फैट होने चाहिए।
गतिहीन जीवनशैली से बचें
बहुत से लोग नियमित रूप से व्यायाम नहीं करते। आज हममें से लाखों लोग ऐसी नौकरियां करते हैं, जिसके लिए उन्हें घंटों एक ही जगह पर बैठे रहना पड़ता है। व्यायाम की कमी व्यक्ति के लिए बेहद हानिकारक हो सकती है। यह मोटापे को जन्म देती है, जिसके कारण व्यक्ति धीरे धीरे डायबिटीज, हाइपरटेंशन और दिल की बीमारियों का शिकार बन जाता है।
शारीरिक रूप से सक्रिय
व्यायाम दिल को तंदुरुस्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्डियो व्यायाम से दिल की पम्प करने की क्षमता बढ़ती है और दिल की मांसपेशियां तंदुरुस्त बन जाती हैं। नियमित व्यायाम करने से रक्तचाप नियन्त्रण में रहता है, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होते हैं और ब्लड शुगर भी नियन्त्रित रहती है।
तनाव से बचें
तनाव आज हम सभी के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, खासतौर पर ज्यादातर शहरी लोग अपने काम को लेकर तनाव में रहते हैं। जब आपका शरीर तनाव में रहता है, तो इसका असर शरीर के हर अंग पर पड़ता है। तनाव के समय शरीर में एड्रिनलिन हॉर्मोन ज्यादा मात्रा में बनने लगता है, अगर ऐसा नियमित रूप से होने लगे तो दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।
अच्छी और गहरी नींद
समय की कमी के कारण बहुत से लोग अपनी नींद को कम कर काम करने लगते हैं। वे अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नींद से समझौता करते हैं जो सेहत के लिए खास तौर पर दिल के लिए खतरनाक है। 7-8 घंटे से कम नींद लेने से दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।
धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें
धूम्रपान और शराब का सेवन किसी भी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। आजकल विकासशील देशों में धूम्रपान का चलन तेजी से बढ़ रहा है। जो दिल के लिए नुकसानदायक है। यहां तक कि अगर आपके आस-पास कोई व्यक्ति धूम्रपान करता है तो वह भी आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं। धूम्रपान छोड़ने के लिए परिवार और दोस्तों के सहयोग की जरूरत होती है। इसकी आदत छोड़ने के लिए निकोटीन पैच या ई-सिगरेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच
नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच कराकर आप दिल की बीमारियों के खतरे से बच सकते हैं। क्योंकि ऐसा करने से अगर आपको कोई समस्या है तो समय पर उसका निदान हो जाएगा और समय रहते इलाज शुरू कर बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकेगा। इसलिए नियमित रूप से अपनी जांच करवाते रहें और अपने स्वास्थ्य को मॉनिटर करते रहें।
Death due to heart diseases increasing, Death due to heart diseases increasing latest news, Death due to heart diseases increasing news,
डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी एक सूचना मात्र है. अपनाने से पहले सम्बंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.
-
ऑटोमोबाइल3 days ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
नेशनल3 days ago
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल22 hours ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
खेल-कूद3 days ago
आईपीएल 2024: आज होगी कोलकाता और पंजाब के बीच भिड़ंत, ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा मुकाबला
-
अन्तर्राष्ट्रीय22 hours ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत