Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

‘शार्ली हब्दो’ के कवर पेज को लेकर आलोचनाएं

Published

on

Loading

पेरिस। फ्रांस की मशहूर व्यंग्यात्मक पत्रिका ‘शार्ली हब्दो’ ने एक साल पहले इसके दफ्तर पर हुए आतंकवादी हमले में मारे गए इसके पत्रकारों की याद में एक कवर कार्टून जारी किया। इस कवर को लेकर देश में जबर्दस्त आलोचनाएं हो रही हैं। बुधवार के विशेष संस्करण में पत्रिका के कवर पेज पर एक क्रोधित देवता की तस्वीर छापी गई, जिसके हाथों पर खून लगा है और पीठ पर एक कलाश्निकोव (रूस निर्मित मशीनगन) बंधी है।

इस कवर के जरिए हमलावरों के धर्म की ओर इशारा किया गया है। इसके शीर्षक में लिखा गया है, “एक साल बाद भी हत्यारा फरार है।” कैथोलिक चर्च इन फ्रांस (सीईएफ) के लिए पत्रिका के कवर पर बना यह कार्टून ‘बेमतलब का उकसावा’ है। कैथोलिक चर्च इन फ्रांस की ओर से ट्विटर पर लिखा गया, “सीईएफ उकसाने वाली चीज पर टिप्पणी नहीं करता है। क्या फ्रांस को इस तरह के विवाद की जरूरत है?”
बिशप ऑफ गैप के माय लॉर्ड डी फैल्को ने समाचार चैनल बीएफएमटीवी से बातचीत में कहा, “धर्म क्या है? वे लोग हैं और किसी को भी समाचारपत्र को नुकसान पहुंचाने का हक नहीं है। वे इन संपादकीयों में रुचि नहीं लेते होंगे।”

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending