Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

Live: शुरू हुईं दीपिका और रणवीर की शादी की रस्में, जानिए क्या चल रहा है अंदर!

Published

on

Loading

मुंबई। लंबे समय से रणवीर और दीपिका की शादी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है। दोनों की शादी का कार्यक्रम अब शुरु हो चुका है।

दोनों इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक शादी के लिए मंत्रोच्चार शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के मंडप से बाहर मंत्रों की आवाज साफ सुनी जा सकती है।

आपको बता दें कि दोनों की शादी को प्राइवेट रखने की पूरी कोशिश की गई है। शादी के वेन्यू पर मोबाइल को पूरी तरह से बैन कर दिया गया है

जिससे शादी की प्राइवेट तस्वीरें बाहर लीक न हो सके। मिली जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली किसी भी वक्त शादी में शामिल हो सकते हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending