Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

एक दूसरे को किस करने में खो गए थे दीपिका और रणवीर, मौजूद लोग देखते ही रह गए!

Published

on

Loading

मुंबई। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज यानि 14 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

दोनों इटली के लेक कोमो में शादी करेंगे। दोनों की शादी में अब बहुत कम समय बचा है। आज दोनों की शादी के खास मौके पर हम उनसे जुड़ी एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसके बारे में आपने पहले कभी नहीं सुना होगा।

यह बात तो आपको पता ही होगी कि दोनों के बीच प्यार की शुरूआत रामलीला के सेट पर हुई थी। लेकिन इस सेट पर कुछ ऐसा भी हुआ था जिससे वहां मौजूद लोग हैरान रह गए थे।

दरअसल, शूटिंग के दौरान दोनों के बीच एक अनस्क्रिप्टेड किस फिल्माना था। शूटिंग शुरू हुई और दोनों एक दूसरे को किस करने लगे। लेकिन किस करते समय दोनों इतना खो गए कि डायरेक्टर की कट की आवाज भी न सुन सके।

उस शूटिंग के दौरान क्रू का हिस्सा रहे एक शख्स ने बताया, “हमें लगता था कि दोनों के बीच कुछ है लेकिन “अंग लगा दे रे” ने इसे कंफर्म कर दिया। वो किसिंग सीन बहुत पैशिनेट था, किसी ने एक शब्द तक नहीं कहा। मैं अब भी वो सीन भूल नहीं सकता हूं, बस उन्हें स्क्रीन पर देखता हूं।”

क्रू मेंबर ने बताया कि वे दोनों तब भी किस करते रहे थे जब निर्देशक ने कट बोल दिया था। साल 2015 में दोनों ने एक बार फिर पर्दे पर अपने काम से आग लगा दी थी। हालांकि इस बार लोगों को यह बात कंफर्म थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending