Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

आम बजट : 2017-18 से योजना, गैर योजना का वर्गीकरण समाप्त

Published

on

आम बजट : 2017-18 से योजना, गैर योजना का वर्गीकरण समाप्त

Loading

आम बजट : 2017-18 से योजना, गैर योजना का वर्गीकरण समाप्त

नई दिल्ली| वित्त वर्ष 2017-18 से योजना और गैर-योजना का वर्गीकरण समाप्त हो जाएगा। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने सोमवार लोकसभा में 2016-17 का आम बजट पेश करते हुए कहा कि कई समितियां काफी समय से योजना और गैर-योजना के रूप में सरकारी खर्च का वर्गीकरण के औचित्य पर सवाल उठा रही थीं।
योजना खर्च को पिछले कई वर्षों से अच्छा जबकि गैर-योजना खर्च को खराब माना जाता रहा है। ऐसे में बजट आवंटन सटीक ढंग से नहीं हो पाता। इस प्रक्रिया में सुधार की जरूरत है, ताकि सरकारी खर्च के राजस्व और पूंजीगत वर्गीकरण पर अधिक ध्यान दिया जा सके।

जेटली ने बजट पेश करने के दौरान कहा कि केंद्र एवं राज्यों के बजट में तालमेल के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय राज्यों के वित्त विभागों के साथ मिलकर कदम उठाएगा।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending