Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

महबूबा को खुश करने के लिए देश विरोधियों को बचा रहे मोदी : केजरीवाल

Published

on

Loading

arvind-kejriwal-5

नई दिल्ली| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह जम्मू एवं कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को खुश करने के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में देश विरोधी नारे लगाने वालों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

केजीरवाल ने कहा, “मेरा सवाल है कि आखिर क्यों राष्ट्र विरोधी नारे लगाने वालों को गिरफ्तार नहीं किया गया? ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि वह जानते हैं कि वे लोग कश्मीर से हैं और उनकी गिरफ्तारी से महबूबा मुफ्ती (पीडीपी नेता) नाखुश हो सकती हैं।”

केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “हमारे सैनिक सीमाओं पर हर दिन मर रहे हैं, लेकिन मोदी कश्मीर में अपनी पार्टी की सरकार बचाने के लिए राष्ट्र-विरोधियों की सुरक्षा कर रहे हैं।”केजरीवाल की यह टिप्पणी उन पर देशद्रोह का मामला दर्ज किए जाने के बाद आई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ-साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और माकपा नेता सीताराम येचुरी के खिलाफ भी देशद्रोह का मुकदमा दायर किया गया है।

केजरीवाल ने कहा, “मुझ पर देशद्रोह का मामला इसलिए दर्ज किया गया है, क्योंकि मैंने गरीबों, पिछड़ों और दलितों के लिए आवाज उठाई और इसलिए मैं उनकी नजर में देशद्रोही हूं।” खुद को मोदी से बड़ा देशभक्त करार देते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने कहा, “मैं दलितों, गरीबों और पिछड़ों के लिए अपनी आवाज उठाता रहूंगा। कोई मुझे चुप नहीं करा सकता। मैं मोदी से बड़ा देशभक्त हूं।”

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending