Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

डिस्कवरी चैनल के विशेष कार्यक्रम में होंगे राष्ट्रपति बराक ओबामा

Published

on

डिस्कवरी चैनल के विशेष कार्यक्रम, राष्ट्रपति बराक ओबामा, रनिंग वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स एण्ड यू.एस. प्रेसिडेंट बराक ओबामा

Loading

31 दिसम्बर को रात 10 बजे प्रसारित किया जाएगा यह विशेष कार्यक्रम

नई दिल्ली। डिस्कवरी चैनल एक विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत करने जा रहा है जहां अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को सर्वाइवल एक्सपर्ट बियर ग्रिल्स के साथ बीहड़ अलास्का की यात्रा को पेश किया जाएगा कार्यक्रम का नाम है रनिंग वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स एण्ड यू.एस. प्रेसिडेंट बराक ओबामा, ओबामा इस यात्रा में इस क्षेत्र में मौसम में आने वाले परिवर्तन के प्रभावों का अवलोकन करेंगें। नए साल की पूर्व संध्या पर, दर्शक यू.एस. के राष्ट्रपति को एक ऐसे अलग अ़ंदाज़ में देखेंगें जैसा उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया होगा, जहां बियर ग्रिल्स और प्रेसिडेंट बराक ओबामा अपने अलास्का के प्रसिद्ध एग्जि़ट ग्लेशियर के रास्ते में बर्फीले मैदानों से निकलेंगें और घने जंगलों से गुजरेंगें। एक घंटे के इस विशेष कार्यक्रम का प्रसारण 31 दिसम्बर रात 10 बजे केवल डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होगा।

रनिंग वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स एण्ड यू.एस. प्रेसिडेंट बराक ओबामा, में यू.एस. प्रेसिडेंट को बियर ग्रिल्स के साथ बिल्कुल अलग अंदाज़ में पेश करेगा। यह परिवार के प्रति प्रेसिडेंट के प्रेम से लेकर प्रेसिडेंट के रूप में यूनाइटेड स्टेटस के प्रति उनके अपरिहार्य दासित्व, मौसम परिवर्तन के प्रभावों को प्रत्यक्ष रूप से देखना हो, उनकी पाक कला हप्रदर्शन की चाहत और सेल्फी खींचने का कौशल सभी कुछविस्तृत रूप से दिखाया जाएगा। राहुल जौहरी, ईवीपी एण्ड जीएम-साऊथ एशिया, डिस्कवरी नेटवर्कस एशिया पेसिफिक, के अनुसार ‘‘रनिंग वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स डिस्कवरी चैनल पर दिखाया जाने वाला सबसे सफल और विशेष कार्यक्रम है। रनिंग वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स एण्ड यू.एस. प्रेसिडेंट बराक ओबामा, में विश्व की दो विशिष्ट और प्रसिद्ध हस्तियों को एक साथ दिखाना भारतीय दर्शकों के लिए एक अनोखा अनुभव होगा।‘‘ जंगली भालू हों या सेल्मन और इसी प्रकार की सभी चीज़ों को चखाते हुए, बियर ग्रिल्स प्रेसिडेंट को बीहड़ अलास्का के ज़ायकों का आनंद देंगें। अंत में, यह एक ऐसी आनन्दमयी और ज्ञानवर्धक यात्रा होगी जो दर्शकों को न केवल मनोरंजित करेगी, बल्कि उन्हें ग्लोबल वार्मिंग और उसके दुष्प्रभावों की भी जानकारी देगी। ‘रनिंग वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स एण्ड यू.एस. प्रेसिडेंट बराक ओबामा‘, 31 दिसम्बर से डिस्कवरी तमिल और डिस्कवरी चैनल एचडी वल्र्ड पर रात 10 बजे प्रदर्शित होगा।

डिस्कवरी चैनल के बारे में

डिस्कवरी चैनल, जो डिस्कवरी कम्यूनिकेशन का प्रमुख नेटवर्क है, विश्व में सर्वोच्च गुणवत्ते वाले पे- टीवी प्रोग्राम बनाने के लिए संकल्पित है और यह टेलीविजन के सबसे प्रभावशाली नेटवर्कों में एक है। इसकी शुरूआत 1985 में हुई और एशिया पैसिफिक में इसकी पहुंच 210 मिलियन सब्सक्राइबरों तक है। यह दर्शकों को उच्च गुणवत्ता- युक्त नॉन- फिक्शन मनोरंजन की पूरी कड़ी उपलब्ध कराता है जो ब्लू चिप प्रकृति के होते हैं और विज्ञान और प्रौद्योगिकी, प्राचीन और समकालीन इतिहास, साहस, संस्कृति विषयों पर होते हैं और सामयिक डॉक्यूमेंट्री होते हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

भारत में अवसरों की भरमार, पीएम मोदी के नेतृत्व में 10 सालों में देश ने अच्छी प्रगति की : वॉरेन बफे

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन और सीईओ वॉरेन बफे भारत की निवेश की संभावनाओं को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने रविवार को कंपनी की सालाना बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारत में अवसरों की भरमार हैं। उन्होंने कहा कि भारत अब 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। बीते दस सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने सभी आर्थिक मानदंडों में अच्छी प्रगति की है। अब लगभग 3.7 ट्रिलियन डॉलर (अनुमान वित्त वर्ष 2023-24) की जीडीपी के साथ भारत आर्थिक रूप से पांचवां सबसे बड़ा देश है। एक दशक पहले देश 1.9 ट्रिलियन डॉलर (मौजूदा बाजार मूल्य) की जीडीपी के साथ भारत 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। वित्त मंत्रालय के अनुसार, इस 10 साल की यात्रा में कई रिफॉर्म हुए जिसने देश को आर्थिक रूप से आगे बढ़ाया है।

रविवार को अपनी कंपनी की वार्षिक बैठक में वॉरेन बफेट ने कहा, भारत में नई संभावनाओं का पता लगाएं। यहां ऐसे क्षेत्र हो सकते हैं जिनको सर्च नहीं किया गया है या यहां मौजूद अवसरों पर ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा, मुझे यकीन है कि भारत में बहुत सारे अवसर हैं। सवाल यह है कि क्या हमें उनके बारे में जानकारी है, जिसमें हम भाग लेना चाहेंगे। बफेट देश में संभावित प्रवेश की तलाश में हैं। भारत की जीडीपी ग्रोथ एक नए शिखर पर पहुंचने के लिए तैयार है। विनिर्माण और ऑटोमोबाइल जैसे सेक्टरों ने फिर से सुधार देखना शुरू कर दिया है और जीएसटी कलेक्शन नई ऊंचाई हासिल कर रहा है।

आरबीआई के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, भारत की जीडीपी ग्रोथ महामारी से पहले 2020 के दौरान दर्ज की गई 7 प्रतिशत से ऊपर बढ़ने के संकेत हैं। आईएमएफ के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, 2004 में भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी 635 डॉलर थी। 2024 में देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी बढ़कर 2,850 डॉलर हो गई है, जो इसके समकक्ष देशों के लिए 6,770 डॉलर का 42 प्रतिशत है। इस महीने की शुरुआत में जारी एचएसबीसी सर्वे के अनुसार, मजबूत मांग के कारण भारत का विनिर्माण सेक्टर अप्रैल में मजबूत गति से बढ़ा। इसके अलावा विश्व चुनौतियों के बावजूद, एक लाख से अधिक स्टार्टअप और 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न के साथ देश ग्लोबल स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम बना हुआ है।

Continue Reading

Trending