Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र में शरणार्थियों के मुद्दे पर उच्चस्तरीय बैठक करेंगे ओबामा

Published

on

संयुक्त राष्ट्र, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, शरणार्थियों के मुद्दे पर उच्चस्तरीय बैठक

Loading

संयुक्त राष्ट्र। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा सितम्बर 2016 में संयुक्त राष्ट्र में शरणार्थियों के मुद्दे पर एक उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। सितम्बर 2016 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक बैठक होगी, जिसमें विश्वभर के नेता शिरकत करेंगे, इसी दौरान यह बैठक होगी। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत सामंथा पावर ने यहां सोमवार को कहा कि पिछले महीनों में अफ्रीका, मध्य पूर्व और यूरोप में शरणार्थियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। पावर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्ष हैं। सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता प्रतिमाह परिवर्तित होती है। अमेरिका की योजना संयुक्त राष्ट्र के साथ समन्वय बढ़ाने की है। संयुक्त राष्ट्र दबाव के समय में उसकी पहल पर प्रतिक्रिया नहीं देता है जिससे दोनों के बीच तालमेल की कमी है। अमेरिका सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों में से एक है। सुरक्षा परिषद में कुल 15 सदस्य देश शामिल हैं, जिसमें 10 अस्थायी और पांच स्थायी सदस्य देश हैं। इसमें पांच स्थायी देशों में अमेरिका के अलावा ब्रिटेन, चीन, फ्रांस और रूस शामिल हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending