Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सभी को स्वास्थ्य सेवा देने के लिए विशेष कार्यबल की जरूरत : नड्डा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा ने गुरुवार को कहा कि देश के सभी नागरिकों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए एक ऐसे विशेष कार्यबल के गठन की जरूरत है, जिसमें सरकारी और निजी क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं भी शामिल हों।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सालाना स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम के तहत आयोजित 12वें भारत स्वास्थ्य सम्मेलन में नड्डा ने कहा, “हमारी सोच स्वास्थ्य क्षेत्र की तमाम चुनौतियों के बावजूद सभी को स्वास्थ्य सेवा के दायरे में लाने की है। यह काम एक विशेष कार्यबल बेहतर तरीके से कर सकता है, जिसमें मंत्रालय और निजी क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल हों।”

उन्होंने इस काम को सफल बनाने के लिए सभी संबद्ध पक्षों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। देश में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं में भिन्नता की ओर संकेत करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर और मध्य भारत के जनजातीय आबादी वाले क्षेत्रों पर भी काफी ध्यान देने की जरूरत है।

नड्डा ने कहा, “स्वास्थ्य क्षेत्र में मानव संसाधन की कमी, अपर्याप्त आधारभूत ढांचा, जरूरी दवाओं की आपूर्ति में समस्याएं आज भी चिंता की वजहें हैं।” उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और मिशन इंद्रधनुष ने देश में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending