Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

हैदराबाद में पुलिस ने ‘बीफ फेस्टिवल’ किया नाकाम, कई हिरासत में

Published

on

Loading

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश की पुलिस ने गुरुवार को यहां के उस्मानिया विश्वविद्यालय परिसर को सील कर बीफ फेस्टिवल (गोमांस महोत्सव) मनाने के कुछ छात्र संगठनों के मंसूबे पर पानी फेर दिया। बीफ फेस्टिवल के खिलाफ छात्रों का एक गुट पोर्क फेस्टिवल (सूअर मांस महोत्सव) मनाने वाले थे और इन दोनों गुटों से अलग कुछ छात्रों ने गौ पूजा करने की योजना बनाई थी। पुलिस ने छात्रों के तीनों गुटों के बीच झड़प होने की आशंका के मद्देनजर यह कार्रवाई की। संभावित अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राजा सिंह और दर्जनों छात्रों व विभिन्न संगठनों के कार्यकताओं को गिरफ्तार कर लिया।

राजा सिंह को सुबह धूलपेट क्षेत्र में उनके घर से एहतियातन हिरासत में ले लिया गया, क्योंकि वह कुछ दक्षिणपंथी हिंदू संगठनों द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में की जाने वाली ‘गौ माता पूजा’ में शामिल होने वाले थे। गौ रक्षा दल की महिला कार्यकर्ताओं को भी उस समय हिरासत में ले लिया गया, जब वे परिसर में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थीं।

परिसर के भीतर और उसके आसपास बुधवार की रात से ही चल रही तलाशी के दौरान कई छात्रों को हिरासत में लिया गया। विश्वविद्यालय व पुलिस प्रशासन ने किसी भी समारोह के आयोजन की मंजूरी नहीं दी थी, इसलिए परिसर में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई।

सिटी सिविल कोर्ट ने गोमांस के भोज की इजाजत नहीं दी थी और बुधवार को हैदराबाद उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा था। इसके बाद परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। हालांकि कुछ वामपंथी और दलित छात्र संगठनों ने खाने के अधिकार को मानवाधिकार मानते हुए मानवाधिकार दिवस पर गोमांस महोत्सव मनाने का ऐलान किया था। उनका कहना था कि जिस देश में गाय के सम्मान में इंसान की हत्या की जाती हो, वहां पाखंडियों को जवाब देने का यही सही तरीका है।

दूसरी ओर, दक्षिणपंथी संगठनों ने हर हाल में इस समारोह को रोकने की धमकी दी थी और उनमें से कुछ ने उसके विरोध में पोर्क समारोह और गोमाता पूजा के आयोजन की योजना बनाई थी।

इसी बीच, धार्मिक नेता स्वामी परिपूर्णानंद सरस्वती व उनके अनुयायियों और कुछ भाजपा नेताओं ने विश्वविद्यालय परिसर से पांच किलोमीटर दूर ‘गौ रक्षा दिवस’ मनाया। उन्होंने बीफ फेस्टिवल मानने की योजना की निंदा करते हुए कहा कि इससे हिंदुओं की भावनाएं आहत होंगी, क्योंकि गाय को पवित्र माना जाता है।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending