Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोरोना के खिलाफ भारत को सितंबर तक मिल सकता है एक और हथियार, अदार पूनावाला ने जताई उम्मीद

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत को जल्द ही एक और हथियार मिल सकता है। कोविशील्ड, कोवैक्सीन और स्पुतनिक-वी के बाद अब नोवावैक्स कंपनी की कोवोवैक्स जल्द ही भारत में इस्तेमाल की जा सकती है।

कोविशील्ड बनाने  वाली सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने उम्मीद जताई है कि नोवावैक्स की वैक्सीन कोवोवैक्स सितंबर तक लॉन्च हो सकती है। फिलहाल देश में सीरम की ही कोविशील्ड, भारत बायोटेक में तैयार हुई कोवैक्सीन और रूस की स्पूतनिक V का इस्तेमाल किया जा रहा है।

पूनावाला ने कहा है कि कोवोवैक्स के ट्रायल्स पूरे होने वाले हैं। एक न्यूज चैनल को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अगर रेग्युलेटरी से अनुमति मिलती है, तो कोवोवैक्स सितंबर तक भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार हो सकती है।

उन्होंने बताया कि भारत में नोवावैक्स की वैक्सीन के ट्रायल नवंबर तक पूरे किए जा सकते हैं। सितंबर 2020 में नोवावैक्स ने सीरम इंस्टीट्यूट के साथ अपनी वैक्सीन NVX-CoV2373 को लेकर उत्पादन समझौते की घोषणा की थी। सीरम के सीईओ ने जानकारी दी कि देश में ट्रायल का दौर पूरा होने से पहले भी कंपनी वैश्विक डेटा के आधार पर लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकती है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending