Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कश्मीर में बर्फबारी, मुगल मार्ग बंद

Published

on

Loading

जम्मू/कश्मीर। जम्मू एवं कश्मीर में गुरुवार को बर्फबारी की वजह से राजौरी और शोपियां जिलों को जोड़ने वाला मुगल मार्ग बंद कर दिया गया। हालांकि रुक-रुक हो रही बारिश के बाद भी जम्मू एवं श्रीनगर का राष्ट्रीय राजमार्ग खुला हुआ है। कश्मीर घाटी का 84 किमी लंबा मुगल मार्ग गुरुवार को हिमपात के बाद बंद कर दिया गया। जिससे ‘पीर की गली’ और ‘हीरोपोरा’ जाने वाले इलाकों के रास्ते भी बंद हो गए हैं।

जम्मू के सरकारी अधिकारी ने बताया, “लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से सड़कों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिस कारण कई वाहन रास्ते में फंसे हुए हैं। क्योंकि रास्तों पर बेहद फिसलन है इसलिए हमने यातायात जाम कर दिया है।” जम्मू एवं कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात फिलहाल जारी है। कश्मीर के साथ लद्दाख को जोड़ने वाला कश्मीर-लेह राजमार्ग हल्की बर्फबारी के बाद भी गुरुवार को वन-वे ट्रैफिक के लिए खुला रहा।

यहां स्थानीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “कश्मीर में सुबह से ही हल्की बारिश शुरू गई थी।” श्रीनगर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लद्दाख क्षेत्र में गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री, लेह कस्बे में शून्य से नीचे 6.7 डिग्री और करगिल कस्बे में शून्य से नीचे 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, कटरा में 11.6 डिग्री, बनिहाल में 3.2 डिग्री, बटोत में 5.5 डिग्री और भद्रवाह में 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में गुरुवार को लेह सबसे सर्द रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending